newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Agnihotri: महाभारत से प्रेरित फिल्म पर्व बनाने जा रहे हैं विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ शुरू हुआ काम

Vivek Agnihotri: इसके अलावा विवेक ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें किताब और बनने वाले फिल्म पर्व के बारे में जानकारी दी गई है। अपकमिंग फिल्म पर बात करते हुए  विवेक की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है

नई दिल्ली। द वैक्सीन वॉर और द कश्मीर फाइल्स बनाने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री अध्यात्म के जरिए लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। नवरात्रि के पावन अवसर पर निर्देशक ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है, जो हमारे अध्यात्म और विरासत को दिखाती है। जी हां विवेक अग्निहोत्री ने महाभारत से प्रेरित फिल्म बनाने का फैसला लिया है, वो भी तीन पार्ट्स में। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है और बताया है कि फिल्म पर काम शुरू भी हो चुका है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी और भी जानकारी दी है,  तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।

महाभारत से प्रेरित है पर्व

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने महाभारत बनाने का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम उन्होंने पर्व रखा है। पर्व फिल्म का नाम है, जिसे तीन पार्ट्स में बनाया जाएगा और रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म  पर्व नाम की किताब पर बनेगी, जिसे मशहूर राइटर  एस एल भैरप्पा ने लिखा है। अपकमिंग फिल्म का एक वीडियो शेयर कर विवेक ने लिखा- ” बड़ी घोषणा- क्या महाभारत इतिहास है या पौराणिक कथा? हम, पर्व @i_ambuddha पद्म भूषण डॉ. एसएल भैरप्पा की ‘आधुनिक क्लासिक’ प्रस्तुत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं….पर्व – धर्म की एक महाकाव्य कथा…यही कारण है कि पर्व को ‘उत्कृष्ट कृतियों की उत्कृष्ट कृति’ कहा जाता है।

पल्लवी ने जाहिर की खुशी

इसके अलावा विवेक ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें किताब और बनने वाले फिल्म पर्व के बारे में जानकारी दी गई है। अपकमिंग फिल्म पर बात करते हुए  विवेक की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वो एस.एल. भैरप्पा के पास बैठकर फिल्म को लेकर बातचीत कर रही हैं, ये उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा- मैं खुश हूं कि मैं ‘पर्व’ बना रही हूं, ये मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी।पर्व जैसे टॉपिक को समझकर पर्दे पर उतारना बिल्कुल भी आसान नहीं है..हमने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में बनाई जाएगी।