newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Oberoi Fraud Case: विवेक ओबेरॉय को लगी करोड़ों की चपत, फर्म में निवेश कर हुए धोखाधड़ी का शिकार, अब किया केस

Vivek Oberoi Fraud Case: विवेक ने निर्माता संजय साहा, राधिका नंदा, नंदिता साहा समेत कई अन्य के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है ओबेरॉय ऑर्गेनिक एलएलपी कंपनी में विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका भागीदार हैं। कंपनी को  24 फरवरी, 2017 को खोला गया था। जिसके बाद कंपनी नहीं चलने के बाद विवेक ने सिनेमा सेक्टर में काम करने का फैसला लिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि एक्टर करोड़ों की ठगी का शिकार हुए हैं। एक्टर ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और मदद की गुहार भी लगाई है। एक्टर ने मामले कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

VIVEK

कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विवेक ने निर्माता संजय साहा, राधिका नंदा, नंदिता साहा समेत कई अन्य के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है ओबेरॉय ऑर्गेनिक एलएलपी कंपनी में विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका भागीदार हैं। कंपनी को  24 फरवरी, 2017 को खोला गया था। जिसके बाद कंपनी नहीं चलने के बाद विवेक ने सिनेमा सेक्टर में काम करने का फैसला लिया। इसी दौरान एक्टर की मुलाकात संजय साह से हुई और दोनों ने साथ में काम करने का फैसला लिया। संजय साह को पहले से ही इस सेक्टर में काम करने का एक्सपीरियंस था। इस बिजनेस में विवेक और संजय के अलावा नंदिता साहा और राधिका नंदा को भी शामिल किया गया। सभी ने मिलकर नंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी फर्म खोली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)


कंपनी में किया था मोटा निवेश

बताया जा रहा है कि इस कंपनी में ज्यादा निवेश करने के लिए एक्टर को मजबूर किया गया। उन्होंने अपने पर्सनल खाते और फर्म ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट एलएलपी दोनों से कंपनी में मोटा निवेश किया, लेकिन नंदिता ने कंपनी के 1.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बिना किसी को बताए अपने निजी काम के लिए किए। मामले सामने आने पर एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि धोखाधड़ी पिछले साल फरवरी में हुई थी। अब MIDC पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।