newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surekha Sikri: सुरेखा सीकरी की मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर

Surekha Sikri: टीवी सीरियल बालिका वधू में ‘दादी सा’ का किरदार निभाने वाली सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। वहीं अब दादी सा की मौत की खबर से टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

नई दिल्ली। टीवी सीरियल बालिका वधू में ‘दादी सा’ का किरदार निभाने वाली सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री सीकरी ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई। वहीं अब दादी सा की मौत की खबर से टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता वायु सेना में थे और उनकी मां एक शिक्षिका थीं। उन्होंने 1971 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक किया था। हाल के वर्षों में, उन्होंने बधाई हो और टीवी श्रृंखला बालिका वधू में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रशंसा प्राप्त की थी।

सुरेखा सीकरी

रणदीप हुड्डा से लेकर कृतिका कामरा तक ने सुरेखा सीकरी के निधन पर शोक जताया है साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की है। देखिए किसने क्या कहा-

सीकरी 1978 में राजनीतिक ड्रामा किस्सा कुर्सी का से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की और फिल्मों, टीवी में 40 साल से भी अधिक समय बिताकर, बेहतरीन भूमिकाओं के साथ एक छाप छोड़ी। उन्होंने तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्होंने 1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता था।