newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia-Ranbir Marriage: बेटे की शादी से पहले आलिया भट्ट को लेकर ये क्या कह गई नीतू कपूर, बोलीं- वो लोगों से जलती…

Alia-Ranbir Marriage: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों के ही फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चाएं इतनी तेज है कि इनसे जुड़ी हर छोटी सी भी खबर सोशल मीडिया पर छा जा रही है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी इनका नाम ट्रेंड होता हुआ देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई यही जानना चाह रहा है कि आखिर ये दोनों कब एक होंगे यानी शादी के बंधंन में बंधेंगे। हालांकि इस शादी को लेकर अभी तक दोनों के परिवारों की तरफ से किसी तरह की ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन जो खबरें अब तक सामने आई है उनकी मानें तो ये कपल 16 या 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों के ही फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चाएं इतनी तेज है कि इनसे जुड़ी हर छोटी सी भी खबर सोशल मीडिया पर छा जा रही है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी इनका नाम ट्रेंड होता हुआ देखने को मिल रहा है।

शादी को लेकर नीतू कपूर ने दिया ये बयान 

हाल ही में जब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से डांस दीवाने जूनियर की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दोनों की शादी की तारीख पूछी गई तो उन्होंने कहा भगवान जाने। वहीं जब एक और मीडिया इंटरेक्शन में जब नीतू से ये सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं तो सेलिब्रेट करना चाहती हूं और जोर-जोर से सबको बताना चाहती हूं लेकिन आजकल के बच्चे अलग हैं। मैं खुद दोनों की शादी के बारे में नहीं जानती क्योंकि दोनों बहुत ही प्राइवेट लोग हैं।’ इसके आगे नीतू कपूर ने कहा, ‘दोनों कब शादी कर लें पता नहीं लेकिन होगी और मेरी तमन्ना है कि जल्दी हो जाए क्योंकि मैं दोनों को बहुत प्यार करती हूं। आलिया बहुत ही प्यारी लड़की है और मैं उसे लाड़ करती हूं। वह खूबसूरत इंसान है और दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों एक जैसे हैं।’

नीतू ने आगे कहा, ‘रणबीर ऐसे इंसान है जिनका दिल बेहद साफ है। हर चीज को वो पॉजिटिव तरीके से लेते हैं। किसी से जलने की भावना उनमें नहीं है। यही क्वालिटी आलिया भट्ट में भी हैं। वो भी किसी से नहीं जलती। दोनों ही बहुत कॉन्फिडेंट हैं और किसी के बारे में बुरा करते और न ही सोचते हैं। अगर किसी की मूवी अच्छा कर रही हैं या फिर नहीं कर रही है तो दोनों को इससे कोई परेशानी नहीं होती है। दोनों सबको एप्रिशिएट करते हैं और यही बात मुझे दोनों की सबसे ज्यादा अच्छी लगती है।