newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chup OTT Release Date: Sunny Deol की फिल्म chup कब और कहां OTT पर रिलीज़ होगी, फिल्म ने करी है जबरदस्त कमाई

Chup OTT Release Date: Sunny Deol की फिल्म chup कब और कहां OTT पर रिलीज़ होगी, फिल्म ने करी है जबरदस्त कमाई सिनेमाघर में दर्शक इस फिल्म को तो पसंद भी कर रहे हैं वहीं ओटीटी (Chup OTT Release) पर भी इस फिल्म को देखने की मांग तेज़ हो गई है यहां हम उसी बारे में आपको बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। काफी समय बाद कोई फिल्म आई थी जिसमें में एक नए तरीके का फ्लेवर और कलेवर था। इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज़ किया गया। फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान जैसे महान कलाकार काम कर रहे थे। इसके अलावा पा, चीनी कम जैसी महान फिल्में देने वाले निर्देशक आर बाल्की ने फिल्म का निर्माण किया है। ये फिल्म एक नए तरीके की फिल्म थी काफी समय के बाद सिनेमा में कुछ नया और कुछ अलग देखने को मिला था। हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक और उनके द्वारा दिए जाने वाले रिव्यू को ध्यान में रखकर ही बनाया गया था। लेकिन फिर भी ये फिल्म क्रिटिक और दर्शक दोनों को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करी है। फिल्म ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया है। सिनेमाघर में दर्शक इस फिल्म को तो पसंद भी कर रहे हैं वहीं ओटीटी (Chup OTT Release) पर भी इस फिल्म को देखने की मांग तेज़ हो गई है यहां हम उसी बारे में आपको बताने वाले हैं।

निर्देशक आर बाल्की (R balki) के निर्देशन में बनी फिल्म चुप ने दर्शकों और क्रिटिक दोनों को चुप कर दिया। हालांकि सभी फिल्म में कोई कोई खामी तो होती ही है। लेकिन इस फिल्म में काफी समय बाद दर्शकों को कुछ नया तरह का सिनेमा दिया है। जिसके कारण ये अधिकतर दर्शकों की पसंदीदा फिल्म रही। जिसने भी इस फिल्म को देखा है उसने फिल्म की तारीफ की है। निर्देशक आर बाल्की का काम हमेशा से अच्छा रहा है। वो अपनी फिल्मों में रचनात्मकता लेकर आते हैं। जिसके बाद जो भी उनकी फिल्मों को देखता है वो उन्हें पसंद करता है।

आर बाल्की की चुप फिल्म में सबसे पहले तो फिल्म की कहानी सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा फिल्म की कहानी नई और विशिष्ट है। चुप फिल्म की पटकथा भी काफी अच्छी है इसके अलावा उस फिल्म के संवाद भी अच्छे ढंग से लिखे गए हैं। इसीलिए ये फिल्म दर्शकों को उतना पसंद आई है। फिल्म की ओटीटी रिलीज़ के (OTT Release) बारे में भी बात चल रही है। दुलकर सलमान जिस तरह की फिल्म का चुनाव करते हैं और अपनी कलाकारी से हर फिल्म में एक जादू सा छोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ उनकी इस फिल्म में भी है। सनी देओल भी काफी समय बाद किसी फिल्म में दिखें हैं।

अगर आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म (Chup OTT Release Date)  पर देखना चाहते हैं तो आप इसे ज़ी5 (Zee5) के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। ज़ी 5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर ये फिल्म आपको ये फिल्म अक्टूबर महीने के अंत में देखने को मिलेगी। हालांकि अभी इस फिल्म की कोई निश्चित तारिख घोषित नहीं हुई है। लेकिन ज्यादातर संभावना है इसे आप ज़ी 5 पर अक्टूबर महीने के अंत में देख सकते हैं।