newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Badshah Post: बादशाह ने क्यों लिखा ”टेकिंग ए ब्रेक”,पोस्ट देखते ही रैपर के फैंस को लगा झटका

Badshah Post: सिंगर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल बागशाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्आट शेयर की जिसको देख के उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं। आइए हम आपको बादशाह के उस पोस्ट के बारें में बताते है

नई दिल्ली। बादशाह का नाम देश के मशहूर रैपरों मे होती है। आज कल बॉलीवुड में हर दूसरा रैप बादशाह का होता है। इंडियन पॉप स्टार बादशाह अपने बेहतरीन गानों के लिए फेमस है। आज बादशाह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। देश नहीं बल्कि विदेशो में भी बादशाह की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, विदेशो में भी बादशाह के गानों पर लोग थिरकते हुए नजर आते है। नाइट पार्टी हो या शादी बादशाह के गानों के बिना अधूरे है। हर दिन बादशाह के फैंस उनका गाना सुनने के लिए इंतजार करते रहते है। ऐसे में सिंगर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल बागशाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्आट शेयर की जिसको देख के उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं। आइए हम आपको बादशाह के उस पोस्ट के बारें में बताते है-

बादशाह का पोस्ट

इंडियन पॉप स्टार बादशाह जल्द ही म्यूजिक से ब्रेक ले सकते है। दरअसल, सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसको देख कर सब कह रहे है कि बादशाह जल्द ही म्यूजिक से कुछ दिनों के लिए दूरी बना लेगें। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा-टेकिंग ए ब्रेक, जिसे देख कर उनके फैंस काफी हैरान है और उनका ये पोस्ट काफी चर्चा में हैं।

फैंस हुए उदास

दरअसल, बादशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है क्योंकि अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अक्सर वह अपने फैंस से शेयर करते रहते है और साथ ही कई सारी रील भी बना कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते है जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन बादशाह के इस गाने से सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी घबराए हुए है। 36 साल बाद बादशाह का यू इंडस्ट्री से दूरी बनाना उनके फैंस को अच्छा नहीं लग रहा है। हालांकि, बादशाह ने अभी बादशाह ने इस बात को साफ तौर पर नहीं बोला है कि उन्होंने ये पोस्ट किस चीज को लिए लिखा है और अगर उनके म्यूजिक के लिए है तो कब तक बादशाह इससे दूरी बनाए रहेगें ऐसा भी उन्होंने कुछ नहीं बताया है।