newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aryan Khan Case: नहीं छोड़ पाएंगे देश, हर शुक्रवार NCB ऑफिस में हाजिरी, कई शर्तों के साथ जारी हुआ आर्यन खान का बेल ऑर्डर

Aryan Khan Case: आर्यन खान के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोपहर को पांच पन्नों का बेल ऑर्डर जारी किया। इसके साथ ही आर्यन को एक लाख की जमानत राशि भी भरनी होगी। कोर्ट की शर्तों की मानें तो आर्यन को हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर भी जाना होगा। इसके अलावा वो कहीं भी कोर्ट की कार्रवाही से जुड़ी बातों को लेकर कोई बयानबाजी भी नहीं कर सकेंगे।

नई दिल्ली। बीते दिन मुंबई क्रूज जहाज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सुपरस्टार शाहरुख के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आज शुक्रवार को बेल ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद माना जा रहा है वो आज जेल से बाहर आ सकते हैं। आर्यन समेत तीन आरोपियों को भी जमानत मिली है। हालांकि आर्यन को अभी फिलहाल कुछ शर्तों को मानना होगा, इनमें से एक शर्त ये भी है कि वो देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। अगर उन्हें देश से बाहर जाना है तो उन्हें इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी होगी उसके बाद ही वो कहीं जा सकते हैं।

आर्यन खान के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोपहर को पांच पन्नों का बेल ऑर्डर जारी किया। इसके साथ ही आर्यन को एक लाख की जमानत राशि भी भरनी होगी। कोर्ट की शर्तों की मानें तो आर्यन को हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर भी जाना होगा। इसके अलावा वो कहीं भी कोर्ट की कार्रवाही से जुड़ी बातों को लेकर कोई बयानबाजी भी नहीं कर सकेंगे।

आपको बता दें, गुरुवार को हाई कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को बेल दी थी। हाई कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर तीन दिनों तक सुनवाई चली थी। जांच एजेंसी एनसीबी ने आरोपियों की जमानत रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान के कई वरिष्ठ वकीलों की फौज ने कोर्ट में जीत हासिल की। जो वकील आर्यन के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं उनमें मुकुल रोहतगी, सतीश मानशिंदे जैसे वरिष्ठ वकील शामिल हैं।


जमानत मिलने पर फैन्स हुए खुश

आर्यन को मिली जमानत की जानकारी जैसे ही शाहरूख खुन के फैंस को लगी। मन्नत के बाहर दिवाली जैसा त्योहार बन गया। फैंस बड़ी संख्या में मन्नत के बाहर पहुंच गए थे। कई पोस्टर्स, पटाखे लेकर पहुंचे लोगों ने मानों दिवाली जैसा माहौल बना दिया। बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दो अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया था। इस मामले में आर्यन खान समेत कई अन्य लोगों को पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरूख खान ने बेटे आर्यन के लिए वकीलों की लंबी लाइन खड़ी कर दी थी लेकिन 26 दिनों तक आर्यन को जेल में दिन काटने पड़े। बीते दिन कोर्ट ने आर्यन समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को बेल दी थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हो रही थी जिसमें शाहरूख खान अपनी लीगल टीम से साथ खड़े नजर आ रहे थे।