newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 September 2023: अपनी ही शादी का फंक्शन छोड़कर गायब होगी अक्षरा, वजह है अभिनव

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 September 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी बहुत परेशान है क्योंकि उसे लग रहा है कि कुछ गलत होने वाला है। मंजरी को शैफाली, अक्षरा और आरोही समझाती है। तीनों कहती है कि रस्मों में मन का पवित्र होना जरूरी होता है, बाकी चीजें भगवान पर छोड़ देनी चाहिए

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कायरव परेशान है क्योंकि वो जानता है कि मुस्कान ही गलत है मंजरी नहीं। वो अक्षरा को समझाता है कि वो मुस्कान से किसी तरह की बात ना करे। अब घर में शादी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। सभी लोग मिलकर गणेश स्थापना की तैयारी करते हैं और मिट्टी मुस्कान को लानी है लेकिन मुस्कान साफ मना कर देती है।

abhimanyu-akshara

मुस्कान के हाथों हुआ शगुन

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी बहुत परेशान है क्योंकि उसे लग रहा है कि कुछ गलत होने वाला है। मंजरी को शैफाली, अक्षरा और आरोही समझाती है। तीनों कहती है कि रस्मों में मन का पवित्र होना जरूरी होता है, बाकी चीजें भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। दूसरी तरफ मुस्कान अक्षरा की शादी को छोड़कर किसी और की शादी में जा रही हैं। आरोही उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन कायरव मना कर देता है। तभी स्वर्णा मिट्टी लेकर आती है और गलती से मुस्कान से टकरा जाती है। अब मुस्कान का साथ मिट्टी पर लग जाता है और शगुन हो जाता है। मिमी कहती है कि लो अब लग गया भाभी का हाथ, हो गया शगुन। मिट्टी पहले मुस्कान को ही लानी थी। अब मंजरी के मन का बोझ भी हल्का हो गया है। जिसके बाद शादी की रस्में शुरू होती हैं और अक्षरा मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाती है। तभी अभिमन्यु खिड़की से अक्षरा की मदद करने के लिए आता है, जहां कुछ सेकेंड के लिए दोनों सब कुछ भूलकर मस्ती करने लगते हैं।


अभिमन्यु करेगा अक्षरा की मदद

अगले दिन गणेश स्थापना का कार्यक्रम होता है और दोनों परिवार मिलते हैं। अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही शादी को लेकर नर्वस हैं। अभिमन्यु की आंखें अक्षरा को ही ढूंढ रही हैं लेकिन अक्षरा बाहर है, जो गाड़ी के दरवाजे में फंस चुकी है। अभिमन्यु अक्षरा की मदद करता है और दोनों की पूजा शुरू होती है लेकिन गणेश भगवान की सूंड गलत दिशा में है, जिसे देखकर मंजरी पैनिक हो जाती है। आने वाले एपिसोड में अक्षरा अपनी ही शादी का फंक्शन छोड़कर चली जाएगी।