newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 24 March 2022: मंजरी ने खोला एक्सीडेंट से जुड़ा राज, सुनकर आरोही के उड़ गए होश

YRKKH 24 March 2022: मां मंजरी की गंभीर हालत को देखते हुए अभिमन्यु और अक्षरा मिलकर अपनी शादी को टालने का फैसला लेते हैं। दोनों इस बात को पूरे परिवार के सामने भी कहते हैं। जहां एक तरफ बिरला परिवार इस बात से राजी हो जाता है तो वहीं मिमी सबसे कहती हैं कि यह शादी नहीं टलनी चाहिए।

नई दिल्ली। स्टार प्लस का पारिवारिक टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों टेलीविजन की दुनिया में खूब धमाल मचा रहा है। शो में इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। जल्द ही उनकी सगाई भी होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में मुसीबतों का पहाड़ गिर पड़ा है। दरअसल, आरोही की कार से अभिमन्यु की मां मंजरी का एक्सीडेंट हो गया था। हाल ही में सीरियल में भी दिखाया गया कि अभिमन्यु, आनंद और महिमा जैसे तैसे मिलकर मंजरी की जान बचा लेते हैं, लेकिन दूसरी ओर अभिमन्यु पुलिस से जल्दी अपनी जांच करने के लिए कहता है। वहीं आरोही अपनी गुनाहों की सबूत मिटाने की फिराक में लगी रहती है। लेकिन शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। अभी शो में और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

YRKKH 23 March 2022: अभिमन्यु-अक्षरा के बीच दीवार बनी आरोही, मंजरी के एक्सीडेंट के बाद चली नई चाल!, Abhimanyu-Akshara became a wall between Aarohi, a new move after Manjari's accident!

टल जाएगी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी

मां मंजरी की गंभीर हालत को देखते हुए अभिमन्यु और अक्षरा मिलकर अपनी शादी को टालने का फैसला लेते हैं। दोनों इस बात को पूरे परिवार के सामने भी कहते हैं। जहां एक तरफ बिरला परिवार इस बात से राजी हो जाता है तो वहीं मिमी सबसे कहती हैं कि यह शादी नहीं टलनी चाहिए। वह कहती हैं कि मेरे अंदर एक डर है, क्योंकि हम सब जानते हैं कि अभिमन्यु और अक्षरा की शादी में कितनी परेशानियां और रुकावट आ रही हैं।

मंजरी को आया होश

शो में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी टलने की बात हो ही रही होती है कि तभी मंजरी को होश आ जाता है। ये बात जैसे ही नर्स आकर अभिमन्यु और बाकी लोगों से कहती है, आरोही होस उड़ जाते है। वह डरने लगती है कि कहीं मंजरी सभी को उसके बारे में बता न दे। दूसरी तरफ मंजरी, अभिमन्यु से बताती हैं कि उन्होंने एक्सीडेंट से पहले कुछ देखा था। मां मंजरी की बातें सुनते ही अभिमन्यु पुलिस को बुला लेता है।

मंजरी की बातों को सबके सामने बताएगा अभिमन्यु

मंजरी अपने बेटे को बताती हैं कि उन्होंने एक्सीडेंट से पहले देखा था कि अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई हो रही है। परिवार के सभी सदस्य हैं, लेकिन वह खुद वहां मौजूद नहीं हैं। मंजरी अभि को समझाती हैं कि वह सगाई की अंगूठी ले ले और तैयारियां शुरू कर दें क्योंकि यह उनकी इच्छा है। मंजरी की इच्छा को सुनकर बिरला परिवार सगाई के लिए तैयार हो जाता है।

डर से आरोही को आया पसीना

इन सबके बीच आरोही की हालत डर से बेहाल हो जाती है। वह पसीना-पसीना हो जाती है और रोने भी लगती है। उसे रोते देख अक्षरा और अभिमन्यु दोनों हैरान रह जाते है। हालांकि अक्षरा यह कहते हुए मामला शांत करा देती है कि सीरत के साथ भी ऐसा हुआ था, इसलिए ही वह इस एक्सीडेंट से काफी डर गई है।