newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

…तो अब इस दिन देशभर में मनाई जाएगी ईद, लखनऊ मरकाजी चांद कमेटी का बड़ा ऐलान

दरअसल, ईद के संदर्भ में लखनऊ स्थित मरकाजी कमेटी ने कहा कि आगामी मंगलवार को पूरे देश में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों मे चांद नहीं दिखा है, जिसे  ध्यान में रखते हुए उपरोक्त ऐलान किया गया है। बता दें कि इस संदर्भ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सैफ अब्बास ने किया ऐलान किया है।

नई दिल्ली। प्रतिवर्ष संपूर्ण देश में धूमधाम से ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। मुसलमान बड़े ही हर्षों-उल्लास के उक्त त्योहार को मनाते हैं। इस दिन को खास मनाने के लिए सहर्ष व सर्वत्र प्रयास किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष ईद के त्योहार को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। अधिकृत तौर किसी भी मजहबी कमेटी द्वारा अधिकृत्य ऐलान नहीं किया गया था कि किस दिन त्योहार मनाया जाएगा, क्योंकि देश के कई हिस्सों में चांद दिखने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन, इसी को लेकर लखनऊ मरकाजी चांद कमेटी की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। आइए, आगे जानते हैं कि आखिर उन्होंने उपरोक्त संदर्भ में क्या कुछ कहा है।

Eid Ul Fitr Celebration 2019: Why & How Eid Al Fitr Is Celebrated? | Eid  Ul-Fitr Celebration: बहुत कुछ कहता है रमजान के बाद आया ईद-उल-फित्र का पर्व  - Vrat Tyohar |

कमेटी ने क्या कहा ?

दरअसल, ईद के संदर्भ में लखनऊ स्थित मरकाजी कमेटी ने कहा कि आगामी मंगलवार को पूरे देश में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों मे चांद नहीं दिखा है, जिसे  ध्यान में रखते हुए उपरोक्त ऐलान किया गया है। बता दें कि इस संदर्भ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सैफ अब्बास ने किया ऐलान किया है। इस संदर्भ में मौलानाओं की समिति की तरफ से एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें ईद के संदर्भ में विस्तृत जानकारी लिखित है। आइए, आगे आपको  लखनऊ स्थित मरकाजी कमेटी द्वारा किए गए ट्वीट दिखाते हैं।

तो अब आपने यह ट्वीट देख लिया है, तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर माजरा क्या है और इसका समाधान किया है। बहरहाल, देश –दुनिया की हर बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए…द न्यूज रूम पॉस्ट. कॉम