newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

100 Crore Vaccination: भारत में वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार होने पर बोले PM मोदी- हम सभी को कोरोना को मिलकर हराना होगा

100 Crore Vaccination LIVE: कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत ने को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाब रही है। इसका पूरा श्रेय हमारे चिकित्कर्मियों को जाना चाहिए जिन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत करके आज की तारीख में भारत को इम मुकाम पर पहुंचाया है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाबी हासिल की है। इसका पूरा श्रेय हमारे चिकित्सकर्मियों को जाना चाहिए जिन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत करके आज की तारीख में भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया है। वैक्सीनेशन को मिली इस नई रफ्तार से भारत को कोरोना के खिलाफ जंग में नई धार मिली है और  इसके साथ ही इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी सभी चिकित्सकर्मियों पर साफ झलक रही है। वहीं, इस अभूतपूर्व क्षण के दौरान पीएम मोदी राम मनोहर लोहिया के चिकित्सक कर्मियों से मुखातिब होने के लिए अस्पताल रवाना हो चुके हैं। इस बात में कोई दोमत नहीं है कि आज भी उस पल को याद कर दिल सिहर उठता है, जब कोरोना की जद में आकर लोगों के दम तोड़ने का सिलसिला जारी थी, लेकिन उस वक्त उम्मीद की आखिरी किरण अगर कोई थी तो वो थाी कोरोना वैक्सीन, लेकिन उस वक्त भी सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आखिर कैसे इतनी बड़ी आबादी को वैक्सीन लगवाई जाए। कई मर्तबा विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर काम की यही शैली रही, तो भला इतनी बड़ी आबादी को हम कैसे वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज केंद्र सरकार ने विपक्ष क्या, बल्कि दुनिया के समक्ष 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाकर इतिहास रच दिया।

लाइव अपडेट 

पीएम मोदी स्वास्थ्यकर्मियों को कर रहे हैं संबोधित 

पीएम मोदी ने 100 करोड़ टीकाकरण लगने पर देश को बधाई दी है. अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि देश को 100 करोड़ वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिला है. मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी.

भारत ने 100 करोड़ लोगों को टीका लगाकर रचा इतिहास। अभी यह सिलसिला और लंबा चलेगा और केंद्र सरकार की कोरोना मुक्त कोशिश सफल रहेंगी और हम पहले जैसी दुनिया में सांस लेंगे।

वहीं, इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने के सिलसिले में उन सभी चिकितस्कर्मियों को बधा
ई दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने इस खास मौके पर क्या कुछ कहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल चिकित्सकर्मियों से मुखातिब होने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं।

इसके अलावा भारत द्वारा इस खास उपलब्धि को हासिल करने के मौके पर खबर है कि लालकिले और दिल्ली के क्नॉट प्लेस सेंट्रल पार्क में ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा। प्रवेश वर्मा भाजपा सांसद आज 11.30 बजे 100 किलो लड्डू बांटेगे

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कोरोना टीकाकरण के रिकॉर्ड पर कहा कि महामारी के इस दौर में जिस तरह से लोगों ने अनुशासन रखा, कोरोना के सारे दिशा-निर्देशों का पालन किया और अपनी इच्छाशक्ति, आत्मशक्ति और अपने विश्वास को बनाए रखा उसी का परिणाम है कि आज देश ने 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है।

वहीं, भारत को मिली इस खास उपलब्धि पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वणी वैष्षणव ने कहा कि 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगने पर भारत की स्वास्थ सिस्टम की तुलना अन्य देशों के सिस्टम से इसकी तुलना करते हुए इसे बेहतर बताया है। आइए, आपको  बताते हैं कि आखिर उन्होंने  इस खास मौके पर क्या कुछ कहा।

भारत का ये माइलस्टोन बहुत खास है क्योंकि भारत ने अपने देश की जनता के साथ दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज़ दी हैं। WHO भारत को इस कामयाबी के लिए बहुत बधाई देता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह pic.twitter.com/aaBtreoule

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2021

वहीं, पीएम मोदी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  मनसुख मंडाविया के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच चुके हैं। वे वहां स्वास्थ्यकर्मियों से मुखातिब होकर उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

 

इसके अलावा पीएम मोदी ने 100 करोड़ डोज लगने पर ट्वीट किया है। आइए आपको दिखाते हैं कि उन्होंने ट्वीट में क्या कुछ कहा है।

100 करोड़ डोज लगने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की 100 करोड़ COVID19 टीकाकरण की उपलब्धि ने दुनिया को नए भारत की अपार संभावनाओं से फिर से परिचित कर दिया है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह