newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र : 134 नए मामले आये सामने, धारावी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 हुई

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 134 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से अकेले मुंबई से 113 हैं। इसके बाद अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,895 पर पहुंच गई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 134 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से अकेले मुंबई से 113 हैं। इसके बाद अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,895 पर पहुंच गई है। मध्य मुंबई में बसी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में 15 नए मामले आने के बाद यहां संक्रमित रोगियों की संख्या 43 पर पहुंच गई है।


धारावी में कम से कम 4 मौतें चुकी हैं। पुलिस, नागरिक और स्वास्थ्य अधिकारियों ने लगातार काम करते हुए 2.25 वर्ग किलोमीटर को लॉकडाउन कराया है, जिसमें 800,000 लोग रहते हैं। इस झुग्गी बस्ती के 15 नए मामलों में से 9 लोग एक कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे, जिसकी मौत हो चुकी है। अब यहां अधिकारी उच्च जोखिम वाले सभी लोगों की जांच कर रहे हैं।

coronavirus
यहां से निकटवर्ती दादर क्षेत्र में मध्यम और उच्च-मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं, यहां भी रात से 13 नए मामले मिलने से चिंता बढ़ गई है। मुंबई में 113 मामलों के अलावा, ठाणे (12), पुणे (5), पालघर (2), रायगढ़ और अमरावती (एक-एक) मिलाकर कुल 134 नए मामले आए हैं। राज्य में अब कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 1895 पर पहुंच गई है।

corona kit
कोविड-19 के कारण अब तक 127 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।