केजरीवाल की आंधी के सामने फिर ‘दीवार’ बने भाजपा के ये नेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत हुई है। वहीं दिल्ली भाजपा के दो नेता ऐसे रहे, जिनका केजरीवाल की आंधी में भी कुछ नहीं बिगड़ा। लगातार दूसरी बार सीट बचाने में सफल रहे ये नेता हैं रोहिणी विधानसभा सीट से जीते विजेंद्र गुप्ता और विश्वासनगर से तीसरी बार विधायक बने ओम प्रकाश शर्मा। 

Avatar Written by: February 12, 2020 8:16 am

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत हुई है। वहीं दिल्ली भाजपा के दो नेता ऐसे रहे, जिनका केजरीवाल की आंधी में भी कुछ नहीं बिगड़ा। लगातार दूसरी बार सीट बचाने में सफल रहे ये नेता हैं रोहिणी विधानसभा सीट से जीते विजेंद्र गुप्ता और विश्वासनगर से तीसरी बार विधायक बने ओम प्रकाश शर्मा।

op sharma and vijendra gupta

विश्वासनगर की बात करें तो 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस को हराकर दूसरी बार भाजपा का कब्जा इस सीट पर जमाया था। इससे पहले 1993 में यह सीट भाजपा ने जीती थी। इसके बाद 2015 में केजरीवाल की आंधी के दौरान भी ओमप्रकाश शर्मा भाजपा की यह सीट बचाने में सफल रहे थे और अब 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीतने में सफल रहे।

BJP MLA OP Sharma

वहीं रोहिणी विधानसभा की बात करें तो यह सीट उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी की लहर में भी विजेंद्र गुप्ता ने भाजपा को जीत दिलाई थी और अब 2020 में भी पार्टी के कब्जे में सीट रखने में सफल हुए हैं।

vijendra gupta

इन दोनों नेताओं की आम आदमी पार्टी की आंधी में भी लगातार सीट बचाने पर पार्टी के नेता उन्हें ‘दिल्ली के दबंग’ का तमगा देते हैं।