newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को लगा जोरदार झटका

ताजा घटनाक्रम ने कांग्रेस के दो और विधायकों के पार्टी छोड़ने से उसकी चार में से दो राज्यसभा सीटें जीतने की अपनी योजना अधूरी रह सकती है।  दो विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का चौथी सीट जीतने अब मुश्किल हो गया है। 

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ गुजरात में कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 68 रह गई है। जिन दोनों विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनके नाम अक्षय पटेल और जीतू चौधरी है।

rahul gandhi sonia gandhi sad

ताजा घटनाक्रम ने कांग्रेस के दो और विधायकों के पार्टी छोड़ने से उसकी चार में से दो राज्यसभा सीटें जीतने की अपनी योजना अधूरी रह सकती है।  दो विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का चौथी सीट जीतने अब मुश्किल हो गया है।

बता दें कुछ दिनों से यह दोनों विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं है। जिसके बाद कांग्रेस का मानना है कि यह पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं वहीं कांग्रेस के एक नेता ने इस बात की पुष्ठि की है कि यह दोनों नेता इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी खबर आ रही है कि इन दोनों के अलावा एक और कांग्रेस विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं है हो सकता है कि वह भी पार्टी से इस्तीफा दे दें।

PM Modi and Vijay Rupani

बता दें कि 19 जून को 4 सीटों के लिए चुनाव होना है। एक दिन पहले ही कांग्रेस के कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की थी, जिसे उन्होंने कोरोना को लेकर हुई चर्चा करार दिया था।