newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली: एनआईए दफ्तर में कोरोना का कहर, 4 महिला कर्मचारी संक्रमित, कुल संख्या हुई 12

देश कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है और इस महामारी से होने वाली मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी जारी है। इसी बीच NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी हेडक्वार्टर में 4 महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

नई दिल्ली। देश कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है और इस महामारी से होने वाली मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी जारी है। इसी बीच NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी हेडक्वार्टर में 4 महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

ये चारों महिला कर्मचारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हेड ऑफिस (दिल्ली) में तैनात थीं। जहां चारों महिलाएं कोरोना संक्रमित हुई। इससे पहले भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी हेडक्वार्टर में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। NIA ऑफिस में अब तक 12 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 47,102 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 67 व्यक्तियों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से कुल 1904 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

 

आपको बता दें देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,66,946 हो गई है, जिनमें से 1,60,384 सक्रिय मामले हैं, 1,94,325 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वहीं इस महामारी से अब तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है।