newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nipah Virus In Kerala: केरल में जानलेवा निपाह वायरस के कुल मरीजों की संख्या 5 हुई, पूरे राज्य में बीमारी फैलने की स्वास्थ्य मंत्री को आशंका!

निपाह वायरस फैलने के कारण केरल के कोझिकोड जिले में सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। 9 पंचायतों के 58 वार्ड में कंटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन इलाकों में जरूरी सेवाओं के अलावा किसी के भी आने-जाने पर रोक लगाई गई है। निपाह वायरस के मरीजों में एक 9 साल का बच्चा भी है। वो वेंटिलेटर पर है।

तिरुवनंतपुरम। केरल में खतरनाक निपाह वायरस के 5 मरीज हो गए हैं। बुधवार को एक और मरीज का टेस्ट पॉजिटिव आया। केरल में निपाह वायरस से अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक जिन इलाकों में मरीज मिले, वहां 40 कंटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। इन मरीजों से 700 लोगों के संपर्क में आने का पता चला है। इनमें से 77 को हाई रिस्क पर केरल सरकार ने रखा है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक निपाह वायरस के पूरे राज्य में फैलने की भी आशंका है। ऐसे में संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

nipah virus in kerala 1

निपाह वायरस फैलने के कारण केरल के कोझिकोड जिले में सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। 9 पंचायतों के 58 वार्ड में कंटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन इलाकों में जरूरी सेवाओं के अलावा किसी के भी आने-जाने पर रोक लगाई गई है। जिन दो मरीजों की जान निपाह वायरस के कारण गई है, वे जिन रास्तों से होकर गुजरे थे, उसकी जानकारी भी लोगों को दी गई है और वहां से उन्हें गुजरने से मना किया गया है। कोझिकोड में जो मरीज निपाह वायरस से ग्रस्त मिले हैं, उनमें एक 9 साल का बच्चा भी है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

nipah virus in kerala 3

केरल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक निपाह वायरस का जो स्ट्रेन मिला है, वो बांग्लादेश में मिले स्ट्रेन जैसा है। इस बीमारी का वायरस चमगादड़, सुअर और इंसान से इंसान के बीच संपर्क से फैलता है। निपाह वायरस को कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। पश्चिम बंगाल और केरल समेत कई राज्यों में पहले भी निपाह वायरस के मामले आ चुके हैं। केरल में 2018 में निपाह के 18 मरीज मिले थे। इनमें से 17 की मौत हो गई थी। 2019 और 2021 में भी केरल में निपाह वायरस के मरीज पाए गए थे।