newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हाथरस केस पर हाय तौबा, पंजाब की बेटी पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी, भाजपा ने लगाई फटकार

Punjab : पंजाब के होशियारपुर में टांडा स्थित एक गांव में छह साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया गया, उसकी हत्या की गई और फिर शव को आग लगा दिया गया।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड (Hathras Case) को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार राजनीति करने में लगी हुई थी। मामले को लेकर कांग्रेस योगी सरकार पर निशाना साध रही थी। इतना नहीं कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी और प्रियका गांधी पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस तक जा पहुंचे थे। दूसरी ओर जब कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म की वारतदात सामने आती है तो वह चुप्पी साध लेते है। पंजाब के होशियारपुर में टांडा स्थित एक गांव में छह साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया गया, उसकी हत्या की गई और फिर शव को आग लगा दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मगर इस वारदात को लेकर न तो पंजाब सरकार ने सुध ली और न ही कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है, जो कि हाथरस मामले को लेकर जमकर सियासत कर रहे थे। वहीं अब इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घिरा है।

Rahul gandhi Priyanka Gandhi Hathras

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस शासित राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में छह साल की दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद चौंकाने वाली है। राजनीतिक दौरों पर जाने के बजाय, राहुल गांधी को टांडा (पंजाब) और राजस्थान का दौरा करना चाहिए और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन पीड़ित परिवार के साथ फोटो सेशन के लिए हाथरस और अन्य स्थानों पर जाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने होशियारपुर मामले को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पंजाब के टांडा गांव में एक बिहारी प्रवासी दलित परिवार की ६ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है, फिर उसे जला कर मार दिया जाता है। कोई भी गरीब दलित बिहारी की बेटी के लिए न्याय नहीं मांग रहा है। न तो राहुल गांधी उनके लिए भाग रहे हैं, न ही तेजस्वी।