नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर ही नए-नए वीडियोस वायरल होते रहते हैं। कई बार ये वीडियोस काफी मजेदार होते हैं। तो कई बार ये वीडियो आपको हैरान कर देते हैं। हालांकि इस बार जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं ये वीडियो आपको हैरान तो करेगा ही साथ ही आपको मजा भी देगा। ये वीडियो एक बुजुर्ग महिला का है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी बड़ी सी स्माइल आ जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है ऐसा खास इस वीडियो में…
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक बुजुर्ग महिला ‘बिंदिया चमकेगी’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में खास बात ये है कि बुजुर्ग महिला की महिला काफी उम्र दराज है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला 93 साल की है। 93 साल की उम्र में भी महिला जिस तरह से गाने पर डांस कर रही है और अपनी एक्टिवनेस दिखा रही है उसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पीले रंग की साड़ी पहने हुए है। महिला गाने पर डांस करते हुए हाथों और पैरों के साथ गाने पर काफी सारे स्टेप कर रही है। गाने पर डांस करते हुए बुजुर्ग महिला के चेहरे पर खुशी भी साफ देखी जा सकती है।
View this post on Instagram
अब इस बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो को देखकर बुजुर्ग महिला की तारीफ कर रहे हैं और इस उम्र में उनकी एक्टिवनेस की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि बुजुर्ग महिला का इस उम्र में जो जोश है वो काफी शानदार है…