newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बंगाल में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच बीरभूम से एक आतंकी गिरफ्तार, इससे है नाता

West Bengal: राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आतंकी(Terrorist) की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर केंद्रीय गृह मंत्रालय(Home Ministry) अपनी नजर बनाए हुए हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर लगाातार उठ रहे सवालों के बीच शुक्रवार को राज्य के बीरभूम से एक आतंकी गिरफ्तार हुआ है। इस आतंकी को लेकर जानकारी मिली है कि, यह जमात उल मुजाहिदीन का आतंकी है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आतंकी की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में बिगड़े कानून व्यवस्था से बने हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी नजर बनाए हुए है। ताजा जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। दरअसल राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई थी। बता दें कि जमात उल मुजाहिदीन के इस आतंकी की गिरफ्तारी एसटीएफ ने की है। वहीं राज्य में चरमराई कानून व्यवस्था का एक ताजा नमूना गुरुवार को देखने को मिला। गौरतलब है कि गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। जिसका आरोप सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर है। इसको लेकर जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि, ममता बनर्जी को प्रशासन के बारे में पता नहीं है। हमलावरों को रोकना पुलिस का काम है। बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है।

JP Nadda Mamta

आपको बता दें कि नड्डा के काफिले पर हमले के बाद भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें वो ‘बदले’ की बात कर रहे हैं। दिलीप घोष ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि बदला होबे, बदलाव होबे। यानी हम बदलाव भी करेंगे और बदला भी लेंगे।

वहीं शुक्रवार को जे.पी.नड्डा के काफिले पर हुए हमले के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता रामकदम ने बताया, “ममता दीदी के गुंडों के हाथों में पत्थर इसलिए हैं क्योंकि उनको भय है। आज हम यहां से सीधे राजभवन जाएंगे तथा वहां न्याय की गुहार लगाएंगे।”