नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरूआत हो गई है। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्च सदन में भी अपने मंत्रिपरिषद का परिचय नहीं दे पाए। इससे पहले, पीएम अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब जमकर हंगामा हुआ, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई।
राज्यसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित हो गई है। वो कल सुबह 11 बजे फिर राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी।
Rajya Sabha adjourned till 11 am tomorrow pic.twitter.com/eT5NRCiraH
— ANI (@ANI) July 19, 2021
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया गया।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया गया: सूत्र pic.twitter.com/ITPRIm21Qc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित हुई हो गई थी।
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित हुई। #MonsoonSession pic.twitter.com/VPqYdPceHB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3:30 बजे तक स्थगित हो गई थी।
विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3:30 बजे तक स्थगित हुई। #MonsoonSession
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
जोरदार हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित हो गई थी।
Rajya Sabha adjourned till 2 pm amid uproar by the Opposition pic.twitter.com/dwk3lz3Qn6
— ANI (@ANI) July 19, 2021
पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा था कि दलित-आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि से कुछ लोगों को पीड़ा हो रही है। विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है। विपक्ष को आदिवासी मंत्री का परिचय पसंद नहीं है। सदन में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है।
ये कौन सी मानसिकता है जो दलितों, आदिवासियों, किसान के बेटे का गौरव करने को तैयार नहीं है? इस प्रकार की मानसिकता पहली बार सदन ने देखी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #MonsoonSession https://t.co/apo7H8sVdx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई थी। सदन में हंगामा जारी था।
संसद की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली के डीसीपी, दीपक यादव ने कहा कि हमने संसद में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी। यहां की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है। ड्रोन के खतरे को ध्यान में रखते हुए हमने यहां की सुरक्षा व्यवस्था की है। DDMA की दिशानिर्देश के अनुसार यहां पर सार्वजनिक सभा करने की अनुमति नहीं है।
हमने संसद में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की है। यहां की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता रखती है। ड्रोन के खतरे को ध्यान में रखते हुए हमने यहां की सुरक्षा व्यवस्था की है। DDMA की दिशानिर्देश के अनुसार यहां पर सार्वजनिक सभा करने की अनुमति नहीं है: दीपक यादव, डीसीपी, नई दिल्ली pic.twitter.com/9Mo40USXTH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की भी कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। 2 बजे से फिर सदन शुरू हुआ था।
विपक्ष के सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। 12.24 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हो गया था।
Members of Parliament in Rajya Sabha paid tribute to MPs & personalities who lost their lives this year, including veteran actor Dilip Kumar & veteran athlete Milkha Singh.
House has been adjourned till 12.24 pm pic.twitter.com/ej9aYsWfYh
— ANI (@ANI) July 19, 2021
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने नए मंत्रियों को सदन में परिचय नहीं होना दिया ये मैं 24 साल में पहली बार देखा रहा हूं। रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि आज सदन की परंपरा को तोड़ा गया है।
Lok Sabha adjourned till 2 pm amid uproar by Opposition MPs.
Defence Minister Rajnath Singh raised an objection against the uproar while Prime Minister Narendra Modi was introducing his Council of Ministers in the House. pic.twitter.com/FQIEf4QQE4
— ANI (@ANI) July 19, 2021
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था- मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, दलित भाई, आदिवासी, किसान परिवार से सांसदों को मंत्री परिषद में मौका मिला। उनका परिचय करने का आनंद होता। लेकिन शायद देश के दलित, महिला, ओबीसी, किसानों के बेटे मंत्री बनें ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है। इसलिए उनका परिचय तक नहीं होने देते।
मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, दलित भाई, आदिवासी, किसान परिवार से सांसदों को मंत्री परिषद में मौका मिला। उनका परिचय करने का आनंद होता: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #MonsoonSession pic.twitter.com/wjjgXHfo6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
लोकसभा के नए सांसदों ने पद की शपथ ग्रहण की थी।
लोकसभा के नए सांसदों ने पद की शपथ ग्रहण की। #MonsoonSession pic.twitter.com/xQsHmvjKyV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021
राज्यसभा में सांसदों ने अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार और अनुभवी एथलीट मिल्खा सिंह सहित इस साल अपनी जान गंवाने वाले सांसदों और हस्तियों को श्रद्धांजलि दी थी।
Members of Parliament in Rajya Sabha paid tribute to MPs & personalities who lost their lives this year, including veteran actor Dilip Kumar & veteran athlete Milkha Singh.
House has been adjourned till 12.24 pm pic.twitter.com/ej9aYsWfYh
— ANI (@ANI) July 19, 2021
शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानूनों के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बताया, “देश के किसान इंसाफ चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सारी पार्टी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ी हों और कानून वापस लेने का दबाव डालें।”
दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानूनों के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बताया, “देश के किसान इंसाफ चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सारी पार्टी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ी हों और कानून वापस लेने का दबाव डालें।” pic.twitter.com/3BSM4Z2Ozl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2021