newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ABVP: अभाविप की छात्राओं ने महिलाओं-छात्राओं को किया जागरुक, बांटे सैनिटरी पैड्स

ABVP: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छात्रा कार्यकर्त्ताओं ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 की बस्ती में जाकर वहां रहने वाली महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं को माहवारी के विषय में जागरुक करते हुए उन्हें सैनिटरी नैपकिन वितरित किए तथा मौजूद महिलाओं को महिला स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी दी।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्त्ताओं ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 की बस्ती में जाकर वहां रहने वाली महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं को माहवारी के विषय में जागरुक करते हुए उन्हें सैनिटरी नैपकिन वितरित किए तथा मौजूद महिलाओं को महिला स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी दी। सैनिटरी नैपकिन वितरण के समय डीयू के दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज तथा भाष्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस की छात्राएं भी शामिल रहीं।

ABVP

अभाविप दिल्ली प्रांत की छात्रा प्रमुख वेलेन्टिना ब्रह्मा ने बताया कि, अभाविप द्वारा चलाये जा रहे महिला जागरुकता अभियान का यह दूसरा चरण है। पहले चरण में दिल्ली के दक्षिणपुरी की महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किया गया था और आगे आज दूसरे चरण में डीयू की छात्राओं के साथ मिलकर महिला जागरुकता अभियान का दूसरा चरण चलाया गया।

ABVP

जिसमें महिलाओं को जागरुक करने के साथ ही बायोडिग्रेडेबल नैपकिन वितरित की गई। वर्तमान समय में भी राजधानी दिल्ली में महिलायें मासिक धर्म के समय नैपकिन की जगह कपड़ों का इस्तेमाल कर रही हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिये बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

ABVP

स्कूली छात्राओं को पहले स्कूल में सैनिटरी नैपकिन मिल जाती थी पर अभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान बन्द होने के कारण उन्हें ये सुविधा नहीं मिल पा रही है तो अभाविप ने उक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की और हमारा यह अभियान आगामी समय में भी जारी रहेगा साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं को हम जागरुक कर सकें हमारा यह संकल्प भी है।