newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rohit Sardana: रोहित सरदाना के निधन के बाद सामने आया उनका पुराना वीडियो, फैन्स हुए भावुक, कही ये बात

Rohit Sardana: वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भावुक हो गए। यूजर्स ने उनके वीडियो को ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने रोहित को याद करते हुए लिखा, Miss you bhaiya..  हमने तो आज तक ही देखना छोड़ दिया अब राष्ट्रवादी वाली कोई बात दिखती ही नहीं इसमें।

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल आजतक के शीर्ष एंकरों में से एक रोहित सरदाना का 30 अप्रैल को हार्ट अटैक से निधन हो गया।वह कोरोनावायरस से भी संक्रमित थे। इस बीच सोशल मीडिया एक रोहित सरदाना का वीडियो सामने आया है, जो कि ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमें रोहित सरदाना पियानो बाजते दिख रहे है। रोहित सरदाना के इस ट्वीट में लिखा, गीत तेरे साज़ का। बता दें कि रोहित सरदाना साल 2017 में जी न्यूज का साथ छोड़ने के बाद आजतक संग जुड़े थे। वह आजतक पर डिबेट शो ‘दंगल’ की मेजबानी करते थे। उन्हें साल 2018 में गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह टीवी न्यूज जर्नलिज्म के चर्चित चेहरों में से एक थे।

वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भावुक हो गए। यूजर्स ने उनके वीडियो को ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने रोहित को याद करते हुए लिखा, Miss you bhaiya..  हमने तो आज तक ही देखना छोड़ दिया अब राष्ट्रवादी वाली कोई बात दिखती ही नहीं इसमें।