newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Firing: अब बिहार के जमुई में बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली, हाल के दिनों में इंस्पेक्टर और पत्रकार की हो चुकी है हत्या

घायल दंपति की पहचान 38 साल के विशाल सिंह और उसकी 30 साल की पत्नी नीलम देवी के तौर पर हुई है। खैरा थाना क्षेत्र इलाके में गोली मारने की घटना हुई। दोनों को पटना रेफर किया गया है।

जमुई। बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो दिन पहले दिल्ली आए थे। दिल्ली में उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि उनके राज्य में अपराध बहुत कम हो रहे हैं। नीतीश ने मीडिया से कहा था कि वो खुद आंकड़े देख ले। नीतीश के इस बयान से पहले समस्तीपुर में बदमाशों ने एक इंस्पेक्टर की हत्या की थी। नीतीश के अपराध कम वाले बयान के बाद गुरुवार को अररिया में बदमाशों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी। अब बिहार के जमुई में शुक्रवार को फिर वारदात हुई है। जमुई के धोवघट गांव में बदमाशों ने एक घर पर धावा बोला और दंपति को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

jamui firing 3

घायल दंपति की पहचान 38 साल के विशाल सिंह और उसकी 30 साल की पत्नी नीलम देवी के तौर पर हुई है। खैरा थाना क्षेत्र इलाके में गोली मारने की घटना हुई। विशाल के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8 बजे वो गिद्धौर स्थित अपनी मोबाइल की दुकान बंद कर घर पहुंचा था। छत पर खाना खा रहा था। उसी दौरान गांव के कुनकुन सिंह समेत 8 लोग हथियार लेकर आए और विशाल को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से जब नीलम पहुंची, तो उसे भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, ये इसी से पता चलता है कि पति-पत्नी को गोली मारने के बाद वे घटनास्थल पर रुके रहे और 6 राउंड हवाई फायरिंग कर लोगों को डराया।

jamui firing 2

पुलिस के मुताबिक कुनकुन सिंह और विशाल सिंह की पुरानी रंजिश है। कुछ साल पहले विशाल सिंह के भाई की कुनकुन सिंह के बेटे ने कुदाल मारकर जान ली थी। विशाल का भाई मानसिक विक्षिप्त था। इस हत्याकांड की वजह से विशाल और कुनकुन के परिवार के बीच रंजिश चल रही थी। दंपति को गोली मारे जाने की खबर मिलने के बाद खैरा थाने के प्रभारी सिद्धेश्वर पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल दंपति को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत गंभीर देखकर विशाल और नीलम को पटना भेज दिया गया।