newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मंत्रालयों के बंटवारे के बाद मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान

Modi government : मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, APMC मंडियों को और मजबूत किया जा रहा है। कृषि मंडियों को और जो भी जरुरी हो वो, संसाधन दिया जाएगा।

नई दिल्ली। मोदी सरकार में बुधवार को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब गुरुवार को मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। बता दें कि यह बैठक बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रालयों के बंटवारे के बाद हो रही थी। वहीं 7 जुलाई को मोदी सरकार में 15 कैबिनेट मंत्री और 28 नए राज्य मंत्री बनाए गए। वहीं कुछ कैबिनेट मंत्रियों को प्रमोशन मिला है। गौरतलब है कि गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कोरोना से लड़ाई के लिए 23,123 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान किया गया। इसके अलावा मंडी के जरिए से एक लाख करोड़ रुपये को किसानों तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमर ने इस संबंध में जानकारियां दीं। तकरीबन घंटेभर तक चली इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा कि सरकार मंडियों का सशक्तीकरण चाहती है। बता दें कि इस बैठक में सरकार ने अपनी मंशा अनुरुप फैसला किया है कि एक लाख करोड़ रुपये मंडी के जरिए किसानों तक पहुंचेगा।

Anurag Thakur

वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, APMC मंडियों को और मजबूत किया जा रहा है। कृषि मंडियों को और जो भी जरुरी हो वो, संसाधन दिया जाएगा। उन्होंने फिर से साफ किया कि, मंडियां खत्म नहीं होने वाली हैं। तोमर ने नारियल की खेती को बढ़ावा मिलने को लेकर जोर दिया और कहा कि, ”हमारे देश में एक बड़ा क्षेत्र है, जहां नारियल की खेती अधिक मात्रा में होती है। हम नारियल का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए नारियल बोर्ड में संशोधन करने जा रहे हैं। बता दें कि यह बोर्ड 1981 में बना था।

Modi Cabinet

उन्होंने कहा कि, इस बोर्ड का अध्यक्ष खेती-किसानी पृष्ठभूमि से होगा और वह जमीन की हालात को सही से समझ सकेगा। उन्होंने कहा कि, इसके अलावा, एग्जीक्यूटिव पावर के लिए एक CEO बनाया जाएगा। इस बोर्ड में 2 तरह के सदस्य होंगे।” केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि मंडियां इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का इस्तेमाल कर सकेंगी।

remdesivir

गौरतलब है कि इस मीटिंग का हिस्सा रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि, हेल्थ सेक्टर को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से की तैयारी और उससे निपटने को लेकर 20 हजार नए ICU बेड तैयार किये जा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ जारी जंग के लिए इमरजेंसी पैकेज पर फैसला लिया गया है। मंडाविया ने बताया कि कोरोना के लिए 23,123 करोड़ का इमरजेंसी हेल्थ पैकेज बनाया गया है।

कैबिनेट में लिए गए अहम फैसलों को लेकर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, ”एक करोड़ दवाओं को जिला स्तर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कोरोना की आगामी किसी भी संभावित लहर से निपटा जा सके। कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ केंद्र और राज्य दोनों को मिलकर लड़ना होगा।

बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार शाम को हुआ था।कुल 36 नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू समेत सात पूर्व राज्य मंत्रियों का कैबिनेट स्तर पर प्रमोशन किया गया है।