
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से शुक्रवार रात राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में दिए गए डिनर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत बीजेपी विरोधी विपक्ष को ढेर कर दिया। योगी की इस डिनर डिप्लोमेसी में सपा प्रमुख के चाचा शिवपाल सिंह, सपा गठबंधन में शामिल ओमप्रकाश राजभर और जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी शामिल हुए। वहीं, बीएसपी के विधायक उमाशंकर सिंह भी पहुंचे। राजभर, शिवपाल के योगी के डिनर में शामिल होने से साफ है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के वोटों को सेंध लगाने में योगी कामयाब हो गए हैं।
सुश्री द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में ओम प्रकाश राजभर का भी समर्थन! @yadavakhilesh को बड़ा झटका? सुनिए राजा भैया को।@narendramodi pic.twitter.com/eE450kHnXt
— Bishwajit Bhattacharya (@bbjournalist) July 8, 2022
डिनर के बाद सीएम आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए राजा भैया ने बताया कि अखिलेश के चाचा और ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने डिनर में कहा कि वो मुर्मू को वोट देंगे। राजा भैया ने और ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। माना ये जा रहा है कि बीजेपी, अपना दल, निषाद पार्टी के अलावा अब राजभर की पार्टी के 6, शिवपाल और राजा भैया के 2 वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जाएंगे। साथ ही बीएसपी के 1 विधायक और 10 सांसदों के वोट भी उनको मिलेंगे। ऐसे में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को जोर का झटका लगना तय माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक सीएम आवास पर हुए डिनर के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने खुद एक-एक विधायक से मिलकर समर्थन मांगा। राजा भैया ने बताया कि उनकी पार्टी मुर्मू को वोट देगी। साथ ही शिवपाल और ओमप्रकाश राजभर ने भी ऐसा ही वादा किया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। इस चुनाव में व्हिप नहीं चलता और सांसद-विधायक जिसे चाहें वोट दे सकते हैं। ऐसे में बीजेपी हर हाल में विपक्ष में सेंध लगाकर मुर्मू के पक्ष में अधिक से अधिक वोट हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। योगी की डिनर डिप्लोमेसी का नतीजा उसके लिए उत्साहजनक है।
देखिए शिवपाल यादव ने क्या कहा