नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया। भाजपा ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। योगी आदित्यानाथ जल्द ही लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। वहीं समाजवादी पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जहां भाजपा ने 273 सीटें जीती। वहीं सपा 125 सीट जीत सकी। इसी बीच यूपी की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सपा प्रमुख और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अब वो विधायक पद बनें रहेंगे। बता दें कि अखिलेश यादव करहल सीट से चुनावी मैदान में उतरे और उन्होंने जीत हासिल की। अखिलेश यादव के अलावा रामपुर से सपा सांसद आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और वो विधायक पद पर बनें रहेंगे।
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav going to Lok Sabha Speaker Om Birla’s office to resign from his membership of the House.
In the recently held Uttar Pradesh elections, he was elected as an MLA from the Karhal seat. pic.twitter.com/IBjc4jqr8t
— ANI (@ANI) March 22, 2022
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को लोकसभा पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। माना जा रहा है कि वो यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता हो सकते है। बता दें कि अब लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसदों की संख्या 5 से घटकर 3 रह गई है। वहीं अखिलेश और आजम के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद अगले 6 महीने के भीतर आजमगढ़ और रामपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव होगा।
बता दें कि संविधान के मुताबिक, कोई भी राजनेता एक ही पद पर विराजमान रह सकता है। अगर वो एक ही वक्त में दो पदों पर पदस्थ रहता है, तो असंवैधानिक माना जाता है, जिसे ध्यान में रखते हुए विगत दिनों हुए विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल, वह विधयाक बनें रहेंगे। विदित हो कि उन्होंने करहल सीट से जीत हासिल की है।