देश
Delhi: आतंकी मोहसिन के सपोर्ट में उतरे अमानतुल्लाह खान, बताया बेकसूर तो लोगों का फूटा आक्रोश
Delhi: अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”NIA द्वारा जामिया के छात्र मोहसिन की गिरफ्तारी सरा-सर गलत और असंवैधानिक है।भाजपा और RSS वालों ने ISIS के नाम पर मुसलमानों को बदनाम और परेशान करने का नया तरीका निकाला है, मोहसिन बेकसूर है और उसका किसी भी असामाजिक तत्व के साथ कोई सम्बंध नही रहा है। मोहसिन को जल्द रिहा किया जाए।”
नई दिल्ली। बीते दिनों राजधानी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। स्वतंत्रता दिवस से पहले NIA ने दिल्ली के बाटला हाउस में छापेमारी के दौरान ISIS के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। NIA ने बाटला हाउस से जामिया के छात्रों की सूचना पर आंतकी मोहसिन अहमद को धर दबोचा था। आतंकी मोहसिन के तार उत्तर प्रदेश और कर्नाटक से जुड़े होने की खबर सामने आई है। इसी बीच अब आतंकी मोहसिन अहमद की गिरफ्तारी को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने आईएस के सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद के बचाव में उतार आए है। इतना ही नहीं केजरीवाल के विधायक ने मोहसिन अहमद को बेकसूर भी बता डाला और उसकी रिहाई की मांग की। वहीं भाजपा ने अमानतुल्लाह खान के बयान पर जोरदार प्रहार किया है। उधर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी केजरीवाल और उनके विधायक अमानतुल्लाह खान को जमकर लताड़ा है।
अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”NIA द्वारा जामिया के छात्र मोहसिन की गिरफ्तारी सरा-सर गलत और असंवैधानिक है।भाजपा और RSS वालों ने ISIS के नाम पर मुसलमानों को बदनाम और परेशान करने का नया तरीका निकाला है, मोहसिन बेकसूर है और उसका किसी भी असामाजिक तत्व के साथ कोई सम्बंध नही रहा है। मोहसिन को जल्द रिहा किया जाए।”
NIA द्वारा जामिया के छात्र मोहसिन की गिरफ्तारी सरा-सर गलत और असंवैधानिक है।
भाजपा और RSS वालों ने ISIS के नाम पर मुसलमानों को बदनाम और परेशान करने का नया तरीका निकाला है, मोहसिन बेकसूर है और उसका किसी भी असामाजिक तत्व के साथ कोई सम्बंध नही रहा है।मोहसिन को जल्द रिहा किया जाए..
— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) August 7, 2022
वहीं अब भाजपा नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, मोहसिन अहमद एक आतंकी चेहरा है जिसको एनआई ने अरेस्ट किया है। जिसके लिंक सीरिया आईएसआईएस के साथ है। जो क्रिप्टो के पैसों से आतंक चलाता था। जो इस देश के बेकासूर लोगों को मरवाने का काम करता था। इस खतरनाक चेहरे को जब गिरफ्तार किया गया है आज आम आदमी पार्टी के उसके साथ खड़ी हो जाती है। अमानतुल्लाह खान उस आतंकी के साथ डटकर खड़े होने की बात कर रहे है। आगे उन्होंने कहा कि, अब आम आदमी पार्टी आतंकियों का साथ देगी। अरविंद केजरीवाल का ये भोलाभाला चेहरा जो हमेशा आतंकियों और पाकिस्तान का साथ देता रहा है। आज एक बार फिर उनका चेहरा उजागर हो गया है।
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा-
सोशल मीडिया पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने केजरीवाल और अमानतुल्लाह खान की जमकर खरी खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा,”यही रजाकार कहते थे की भारत का हैदराबाद पर आक्रमण गलत है। यही अमानतुल्ला खां है जो रोहिंग्या को दिल्ली में बसा रहे थे और हर माह 10,000 रू और बिजली पानी सुविधा दे रहे थे। रोहिंग्या क्यों? क्यों की वह इस्लाम के लिए किसी हद तक जा सकते है।”
यही रजाकार कहते थे की भारत का हैदराबाद पर आक्रमण गलत है।
यही अमानतुल्ला खां है जो रोहिंग्या को दिल्ली में बसा रहे थे और हर माह 10,000 रू और बिजली पानी सुविधा दे रहे थे। रोहिंग्या क्यों? क्यों की वह इस्लाम के लिए किसी हद तक जा सकते है।https://t.co/SnZG5dR6om
— Dr. ѵίյαψ ʍίςհɾα (@DrVijayMishra) August 7, 2022
Sadji ने ख़ुद जांच की है मोहसिन का, वो कट्टर देशभक्त है ।
NIA मोदी आरएसएस भाजपा के इसारे पे काम करती है।https://t.co/J3sEacYMMW— टप्पू सेठ (Tappu Seth) (@SethTappu) August 8, 2022
ये देशद्रोही नहीं है, तो क्या है?? pic.twitter.com/IP2pHdEyZa
— कौशल मिश्रा – राष्ट्र प्रथम (@kkmishra1971) August 7, 2022
केजरीवाल से कहो कट्टर ईमानदारी की सर्टिफिकेट जारी कर दें 😀😀😀😀
— Avanish Tripathi (@amt19860) August 7, 2022
हर बात पर… pic.twitter.com/CebICiLEGI
— दलीप पंचोली🇮🇳 (@DalipPancholi) August 7, 2022