Connect with us

देश

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब इस धारा के तहत दर्ज किया जाएगा केस

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह के बारे में खबर है कि उसने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए विदेश जाने का प्लान बना लिया था, लेकिन इससे पहले कि वो विदेश जाने में सफल होता कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, अब इस खबर के प्रकाश में आने के बाद अमृतपाल सिंह पर दर्ज FIR में और सेक्संस भी जोड़े जाएंगे।

Published

नई दिल्ली। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब के नकोदर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तार के बाद पंजाब पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। इसके अलावा इंटरनेट सेवाएं भी बाधित कर दीं गईं हैं, ताकि आरोपी आपस में किसी माध्यम से संपर्क ना साध सकें। वहीं, अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इस बीच अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हो गया था, लेकिन कुछ घंटों की कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, इंटरनेट व्यवस्था को बाधित करने के साथ ही प्रदेश के कई जगहों पर भारी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है, लेकिन आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह के बारे में अब एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, अमृतपाल सिंह के बारे में खबर है कि उसने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए विदेश जाने का प्लान बना लिया था, लेकिन इससे पहले कि वो विदेश जाने में सफल होता कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, अब इस खबर के प्रकाश में आने के बाद अमृतपाल सिंह पर दर्ज FIR में और सेक्संस भी जोड़े जाएंगे। अमृतपाल पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) भी लगाया जा सकता है। बता दें कि अमृतपाल प्रकरण को लेकर सीएम मान केंद्रीय गृह मंत्रालय के लगातार संपर्क में बने हुए हैं। बीते दिनों अमृतपाल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपने चहेते लवली सिंह तूफान को भी जेल से रिहा करवा लिया था, जिसे लेकर पंजाब की मान सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्च पर विपक्षियों के निशाने पर आ गए थे, लेकिन सीएम मान की हिमाकत देखिए कि उन्होंने मुंबई में मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में स्पष्ट कर दिया था कि पंजाब की कानून-व्यवस्था बिल्कुल दुरूस्त है।

कानून- व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। जिसके बाद विपक्षी फिर से सीएम मान को आड़े हाथों लेने में मशगूल हो गए। बहरहाल, अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब पुलिस द्वारा क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement