newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: PM मोदी को फिरोजपुर जाने से रोकने लिए क्या रची गई थी साजिश? एनिमेटेड वीडियो से हुआ खुलासा!

PM Modi Security Breach: इस घटना से ठीक साल भर पहले इसी तरह का एक एनिमेटेड वीडियो तैयार किया गया था। ये एनिमेटेड वीडियो YouTube पर एक साल पहले खालिस्तानियों द्वारा डाला गया था, जिसमें पीएम मोदी को फ्लाईओवर के ऊपर किसानों द्वारा रोककर, घेरकर मारने की कोशिश की जाती है।

नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में बड़ी सेधमारी हुई थी। दरअसल पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी को रैली करने के लिए जाना था। लेकिन उससे पहले एक फ्लाइओवर में कुछ प्रदर्शनकारी पीएम का रास्ता रोकने के लिए बैठे हुए थे। इतनी ही नहीं पीएम मोदी के काफिले को 15 से 20 मिनट तक वहीं पर रोकना भी पड़ा और जिसके नतीजतन वे दिल्ली की ओर रवाना हुए। वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सियासी पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अब भाजपा और पंजाब कांग्रेस आमने सामने है। इस घटनाक्रम पर अब नए-नए एंगल सामने आ रहे है। पीएम की सुरक्षा में हुई चूक में खालिस्तानियों का हाथ भी बताया जा रहा है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पीएम मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली को रोकने के लिए पहले से ही सुनियोजित प्लान तैयार किया गया था। वहीं कुछ लोग इस मसले को सियासी जामा पहनाते हुए इस पूरे घटनाक्रम को पंजाब के अगामी चुनाव से जोड़कर देख रहे है। बिना किसी लाग लपेट बेहयायी से कह रहे हैं कि चुनाव में सियासी सहानुभूति हासिल करने के लिए कहानी रची गई है।

PM Modi Animated

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना से ठीक साल भर पहले इसी तरह का एक एनिमेटेड वीडियो तैयार किया गया था। ये एनिमेटेड वीडियो YouTube पर एक साल पहले खालिस्तानियों द्वारा डाला गया था, जिसमें पीएम मोदी को फ्लाईओवर के ऊपर किसानों द्वारा रोककर, घेरकर मारने की कोशिश की जाती है। ठीक उसी तरह से 5 जनवरी को पीएम मोदी के साथ पंजाब में करने की कोशिश की गई। इसका वीडियो भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने खुद शेयर किया है।

वहीं अब वीडियो के सामने आने के बाद पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई का मसला और गर्मा सकता है। इसके साथ पंजाब की चन्नी सरकार की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मगर अहम सवाल ये है कि आखिर पीएम मोदी के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव करने की कोशिश क्यों की गई।