newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: केजरीवाल का एक और झूठ आया सामने, पहला स्मॉग टावर गौतम गंभीर ने लगाया, अब खुद ले रहे श्रेय

Delhi: केजरीवाल ने जैसे ही दावा किया कि उन्होंने देश का पहला स्मॉग टावर लगवाया है, तो लोगों ने ट्विटर पर उनके झूठ की पोल खोलनी शुरू कर दी। तमाम लोगों ने लिखा कि केजरीवाल का ये दावा ठीक वैसा ही है, जैसा उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर किया था। कई लोगों ने ट्विटर पर बताया कि दिल्ली में पहला स्मॉग टावर तो गौतम गंभीर ने लगाया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ पर झूठ बोलते हैं। इस बार उन्होंने स्मॉग टावर यानी हवा से प्रदूषण खत्म करने को लेकर झूठ बोला, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में झूठ देर तक टिकता नहीं है। इस बार भी केजरीवाल के झूठ का पल भर में खुलासा हो गया। दरअसल, हुआ ये कि कनॉट प्लेस में केजरीवाल ने एक स्मॉग टावर की शुरुआत की। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसका एलान किया। केजरीवाल ने दावा किया कि देश का ये पहला स्मॉग टावर है। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी तकनीक से बने स्मॉग टावर से हवा में प्रदूषण की मात्रा कम होगी। केजरीवाल ने लिखा कि ये स्मॉग टावर देश का पहला है और इसके नतीजे बेहतर रहे, तो पूरी दिल्ली में ऐसे ही स्मॉग टावर लगाए जाएंगे।

बस यही झूठ बोलकर केजरीवाल फंस गए। दरअसल, दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने इसी साल 3 जनवरी को राजधानी में पहला स्मॉग टावर लगवाया था। केजरीवाल ने जैसे ही दावा किया कि उन्होंने देश का पहला स्मॉग टावर लगवाया है, तो लोगों ने ट्विटर पर उनके झूठ की पोल खोलनी शुरू कर दी। तमाम लोगों ने लिखा कि केजरीवाल का ये दावा ठीक वैसा ही है, जैसा उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर किया था। कई लोगों ने ट्विटर पर बताया कि दिल्ली में पहला स्मॉग टावर तो गौतम गंभीर ने लगाया है। इस तरह केजरीवाल को लोगों ने तरह-तरह से घेरना शुरू कर दिया, लेकिन केजरीवाल इस झूठ पर भी चुप्पी साधे रहे।

बहरहाल, जो स्मॉग टावर कनॉट प्लेस में लगाया गया है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि एक किलोमीटर के दायरे में ये प्रदूषण को खत्म करेगा। इसमें वायुमंडल से हवा लेकर उसे साफ करके वापस वायुमंडल में छोड़ा जाएगा। बता दें कि दिल्ली में ज्यादातर प्रदूषण जाड़े के मौसम में होता है, जब पंजाब और पश्चिमी यूपी में किसान पराली जलाते हैं।