newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को दी सीएम बनने की बधाई तो यूजर्स ने लिए मजे, शेयर किए फनी मीम्स

Punjab: अरविंद केजरीवाल के बधाई संदेश के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। यूजर्स ने बधाई संदेश पर केजरीवाल और भगवंत मान के मजे लिए हैं। लोगों ने ऐसे-ऐसे मीम्स शेयर किए हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। बता दें कि पंजाब में नशा पहले ही एक गर्म मुद्दा रहा है ऐसे में लोग भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल भी उठा रहे हैं

नई दिल्ली। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ समारोह शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में हुआ। जहां मौके पर  पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए भी भगवंत सिंह को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें।मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली लौटेगी, खूब तरक्की होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। भगवान आपके साथ है।

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

अरविंद केजरीवाल के बधाई संदेश के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। यूजर्स ने बधाई संदेश पर केजरीवाल और भगवंत मान के मजे लिए हैं। लोगों ने ऐसे-ऐसे मीम्स शेयर किए हैं जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। बता दें कि पंजाब में नशा पहले ही एक गर्म मुद्दा रहा है ऐसे में लोग भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल भी उठा रहे हैं क्योंकि भगवंत मान पर पहले नशे में धुत रहने के कई आरोप लग चुके हैं।


यूजर्स ने लिए ऐसे मजे

बस पंजाब को नशाखोरी की आदत व खालिस्तानी बनाना मूल एजेंडा रहेगा … पूरे देश को पता है..। पंजाबियों ने अपने पैर में कुल्हाड़ी मा ली है।