newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gehlot Slammed: ‘राहुल न बने कांग्रेस अध्यक्ष तो पार्टी वाले होंगे नाराज’, गहलोत के इस बयान पर भड़के यूजर्स बोले…

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बन गए। दरअसल, आजकल कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो रही है। चर्चा इसकी भी है कि सोनिया गांधी ने गहलोत को अध्यक्ष पद संभालने के लिए कहा है, लेकिन अशोक गहलोत लगातार राहुल गांधी का नाम रट रहे हैं।

नई दिल्ली। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बन गए। दरअसल, आजकल कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो रही है। चर्चा इसकी भी है कि सोनिया गांधी ने गहलोत को अध्यक्ष पद संभालने के लिए कहा है, लेकिन अशोक गहलोत लगातार राहुल गांधी का नाम रट रहे हैं। गहलोत ने कहा कि पार्टी के ज्यादातर नेता राहुल गांधी को ही एक बार फिर अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी में सभी की रजामंदी भी है। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद न संभाला, तो काफी लोग नाराज होंगे।

गहलोत ने ये भी कहा कि देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावना का ध्यान रखते हुए राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार कर लेनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी अगर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनते, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए निराशा वाली बात होगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे और पार्टी को नुकसान होगा। इसके अलावा लोग नाराज होंगे और इससे अगले चुनावों में पार्टी के लिए खासी दिक्कत होगी। राजस्थान के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को पद संभालना चाहिए। यहां गांधी और गैर गांधी की बात नहीं है।

Rahul Gandhi and Ashok Gehlot

उन्होंने ये भी कहा कि संगठन का काम है। कोई पीएम नहीं बनाया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि पिछले 32 साल में उस परिवार का कोई भी पीएम तो क्या केंद्रीय मंत्री या सीएम तक नहीं बना है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वो गांधी परिवार से डर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने ही लोकतंत्र को 75 साल तक जिंदा रखा है। गहलोत की इन्हीं बातों से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। उन्होंने गहलोत को किस तरह फटकार लगाई, ये आप नीचे देख सकते हैं…