Connect with us

देश

Rajasthan: अशोक गहलोत को अपनों ने ही चौतरफा घेरा, विधायक ने भ्रष्टाचारियों को बचाने का लगाया आरोप, पायलट और मंत्री गुढ़ा भी बरसे

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव हैं और इससे पहले सीएम अशोक गहलोत अपनी ही पार्टी के लोगों के हमलों का सामना कर रहे हैं। अशोक गहलोत की पार्टी कांग्रेस के एक विधायक ने उनपर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाया है। वहीं, सचिन पायलट पेपर लीक मामले में गहलोत पर सवाल उठा रहे हैं।

Published

ashok gehlot

जयपुर। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव हैं और इससे पहले सीएम अशोक गहलोत अपनी ही पार्टी के लोगों के हमलों का सामना कर रहे हैं। अशोक गहलोत की पार्टी कांग्रेस के एक विधायक ने उनपर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाया है। वहीं, सचिन पायलट पेपर लीक मामले में गहलोत पर सवाल उठा रहे हैं। पायलट समर्थक भी गहलोत के खिलाफ सक्रिय हो गए हैं। इन्हीं में से एक राजेंद्र सिंह गुढ़ा हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा गहलोत की सरकार में मंत्री हैं। बावजूद इसके वो सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम पद पर देखने की लालसा का कई बार इजहार कर चुके हैं।

cong mla bharat singh and ashok gehlot

कांग्रेस विधायक भरत सिंह और अशोक गहलोत की फाइल फोटो।

पहले बात कांग्रेस विधायक भरत सिंह की करते हैं। भरत सिंह ने मंगलवार को कहा कि अशोक गहलोत को सरकार बचानी है। इस वजह से वो भ्रष्टाचार करने वालों की तरफ से आंखें मूंदे हुए हैं। उन्होंने बारां से मंत्री प्रमोद जैन भाया का नाम लिए बगैर भ्रष्टाचार होने का गंभीर आरोप लगाया। भरत सिंह ने ये भी कहा कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ 23 जनवरी से बारां में डीएम के दफ्तर के बाहर हजारों समर्थकों के साथ धरना देंगे। भरत सिंह के इस बयान के बाद बुधवार को झुंझनू में सचिन पायलट ने गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि पेपर लीक मामले में किसी नेता या अफसर का हाथ न होने की बात कही जा रही है। पायलट ने कहा कि पेपर तो तिजोरी में रखा जाता है। फिर तिजोरी से किस जादूगरी के जरिए पेपर बच्चों के हाथ में पहले ही पहुंच गया।

sachin pilot in nagaur rajasthan

झुंझनू में ही सचिन पायलट के साथ गहलोत के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी स्टेज पर थे। उन्होंने भी अशोक गहलोत पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि 200 में 21 नंबर लाने वाला नेता सफल और 21 को 100 बनाने वाला नेता निकम्मा और नाकारा बताया जाता है। बता दें कि सचिन पायलट के राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष रहते पार्टी को राजस्थान में पिछले चुनावों में बहुमत मिला था। जबकि, उससे पहले कांग्रेस के सिर्फ 21 विधायक ही जीत सके थे। गुढ़ा ने ये भी कहा कि राम का राजतिलक हो रहा था, लेकिन उनको वनवास मिला। राजस्थान की जनता इंतजार कर रही है कि कब सचिन पायलट सीएम बनेंगे।

rajendra gudha

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की फाइल फोटो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement