newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना संकट के बीच असम में बाढ़ का कहर, 40 लाख लोग प्रभावित, 97 की हुई मौत

एक तरफ देश कोरोना जैसी घातक महामारी से जूझ रहा है। वहीं प्राकृतिक आपदा भी थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में तेज बारिश से देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालत बन गए है और कई राज्यों में बाढ़ आ गई है।

गुवाहाटी। एक तरफ देश कोरोना जैसी घातक महामारी से जूझ रहा है। वहीं प्राकृतिक आपदा भी थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में तेज बारिश से देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालत बन गए है और कई राज्यों में बाढ़ आ गई है। जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए है।

assam

असम में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में पांच और लोगों की मौत के साथ ही अब तक बाढ़ से 97 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, राज्य के 33 में से 27 जिलों में 40 लाख लोग प्रभावित हैं।

assam

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक वर्षा जनित कारणों से जिन 97 लोगों की मौत हुई है उनमें 71 ने बाढ़ के चलते और 26 ने जमीन धंसने से जान गंवाई है।

assam

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धुबड़ी जिले में छह लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य के साढ़े तीन हजार गांव डूब गए हैं और 1.28 लाख हेक्टेयर में फसल नष्ट हो गई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और रोज नए इलाकों में पानी घुस रहा है।