newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aunty Ka Dance: ‘किसी डिस्को में जाएं’ गोविंदा के गाने पर जमकर नाची आंटी, वायरल हुआ Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां कब क्या वायरल हो जाए ये कहा ही नहीं जा सकता। हर दिन सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो या तस्वीर वायरल होती रहती है। अभी कुछ समय पहले ही एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसमें वो एक बार में …

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां कब क्या वायरल हो जाए ये कहा ही नहीं जा सकता। हर दिन सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो या तस्वीर वायरल होती रहती है। अभी कुछ समय पहले ही एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसमें वो एक बार में एक ही साथ 15 चित्र बनाती दिखाई दे रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग हैरान थे। हर कोई हैरान रह गया था कि कैसे एक वक्त में कोई 15 चित्र वो भी पेन से बना सकता है। खुद बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने बच्ची के इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था।

ananad mahindra

सोशल मीडिया पर छाया आंटी का डांस

अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक महिला का है जो कि हिंदी सिनेमा के स्टार गोविंदा के गाने पर दमदार डांस कर रही है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला नजर आ रही है। ये महिला बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गाने ‘किसी डिस्को में जाएं’ पर झूम रही है।

Kisi Disco Mein Jaaye.

गोविंदा की तरह करती दिखी स्टेप

वीडियो में आप देख सकते हैं महिला अपने घर के बाहर निकलकर गाने पर डांस करती दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है महिला हुबहू गोविंदा की तरह ही गाने के हर स्टेप को करने की कोशिश कर रही है। इस वीडियो को saj.khan.2310 नाम के यूजर की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sajida (@saj.khan.2310)

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर अब इस आंटी का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस उम्र में आंटी ने जो जोश दिखाया है वो काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद आंटी का जोश बढ़ाते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छा आंटी, इसे आप जारी रखो’। बता दें, आंटी के इस डांस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।