newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya: श्री राम जन्म भूमि पर 9 दिवसीय महायज्ञ होगा आरंभ

Ayodhya: श्री राम जन्म भूमि के मुख्य गर्भगृह स्थल पर विजय पताका फहराकर रामादल ट्रस्ट मुख्यालय पर 9 दिवसीय महायज्ञ का श्री गणेश किया जायेगा।

अयोध्या। श्री राम जन्म भूमि के मुख्य गर्भगृह स्थल पर विजय पताका फहराकर रामादल ट्रस्ट मुख्यालय पर 9 दिवसीय महायज्ञ का श्री गणेश किया जायेगा। इस महायज्ञ की जानकारी देते हुए महानुष्ठान के संयोजक पण्डित कल्कि राम ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि पर अस्थायी मन्दिर मे विराजमान श्री रामलला के मन्दिर पर परम्परागत रूप से फहराया जाने वाला धर्म ध्वज और मुख्य गर्भगृह स्थल के निमित्त विजय पताका श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास से उनके आश्रम सत्यधाम मन्दिर पहुँच कर भेंट की ओर इस महानुष्ठान की सफलता का आशीर्वाद लिया।पंडित कल्किराम ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व पटल पर माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी की बढ़ती भूमिका की सफलता से ही भारत महाशक्ति का सिरमौर बनेगा।उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य गर्भगृह स्थल पर बीते आठ वर्षों से माननीय प्रधानमंत्रीजी के निमित्त धर्म ध्वज और विजय पताका फहराने के लिए भेंट की जा रही है।