newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

App For Yoga: अब बस 5 मिनट में एक्सपर्ट से सीखिए योग, आयुष मंत्रालय आज लॉन्च करेगा Y Break एप

App For Yoga: 21 जून को योग दिवस के मौके पर खुद पीएम मोदी भी आम लोगों के साथ योगाभ्यास करते हैं। योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक मान्यता दी है। इससे पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

नई दिल्ली। योग करना चाहते हैं, लेकिन तरीका नहीं पता, तो चिंता मत कीजिए। मोदी सरकार आपको महज 5 मिनट में योग सिखाने के लिए मोबाइल एप लॉन्च करने जा रही है। इस एप का नाम “वाई ब्रेक” Y Break है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल इस एप को लॉन्च करेंगे। इस मौके पर छह अन्य केंद्रीय मंत्री भी होंगे। वाई ब्रेक एप में सभी तरह के योगासन और प्राणायाम के बारे में जानकारी दी गई है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। एक्सपर्ट इसमें योग करने के तरीके बताएंगे। जिसे देखकर आप सिर्फ 5 मिनट में ही हर तरह का योगासन कर सकेंगे। सोनोवाल ने एप को बहुत बढ़िया बताया है। कोरोना काल में एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि प्राणायाम और कई तरह के योगासन बीमारी ठीक होने के बाद शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। आयुष मंत्रालय कोरोना काल में लगातार आम लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। मंत्रालय ने कोरोना महामारी की शुरुआत में कई तरह का काढ़ा पीने के प्रति भी लोगों को प्रोत्साहित किया था।

Narendra Modi Yoga

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद दो बड़ी शुरुआत की थी। पहला था स्वच्छ भारत मिशन और दूसरा 21 जून को योग दिवस। स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ शहरों को पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा 21 जून को योग दिवस के मौके पर खुद पीएम मोदी भी आम लोगों के साथ योगाभ्यास करते हैं। योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक मान्यता दी है। इससे पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

pm yoga 1

अब योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में आयुष मंत्रालय की ओर से आज जारी होने वाले वाई ब्रेक एप से योग और प्राणायाम के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। आयुष मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि इस एप से देश-विदेश में लोग योगाभ्यास को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।