newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Election: ‘बजरंगबली तो अपने मंदिर में ही थे, ये कांग्रेस पार्टी..’, गृह मंत्री अमित शाह का हमला

Karnataka Election: अमित शाह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, तुष्टिकरण की नीति के तहत भाजपा के पीएफआई के बैन करने के फैसले को ये कांग्रेस पार्टी हजम नहीं कर पा रही है। कांग्रेस पार्टी का मकसद कर्नाटक का विकास करना मकसद नहीं है। कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक एटीएम है और ये एटीएम बनाकर कर्नाटक को लूटकर इसका पैसा दिल्ली के खजाने में ले जाना चाहते है।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दौरे में आरोप-प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक चुनाव प्रचार में सुपर संडे को तमाम दिग्गज मैदान में है। भाजपा की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तमाम दिग्गज नजर आए। वहीं कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान पर उतरे है।  बागलकोट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को जमकर लूटा है। कर्नाटक को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के होने है। वहीं 13 मई को नतीजे आएंगे।

Amit Shah

अमित शाह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, तुष्टिकरण की नीति के तहत भाजपा के पीएफआई के बैन करने के फैसले को ये कांग्रेस पार्टी हजम नहीं कर पा रही है। भाजपा ने PFI को बैन करके न केवल कर्नाटक, बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को सुरक्षित करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी का मकसद कर्नाटक का विकास करना मकसद नहीं है। कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक एटीएम है और ये एटीएम बनाकर कर्नाटक को लूटकर इसका पैसा दिल्ली के खजाने में ले जाना चाहते है।

आगे अमित शाह ने कहा कि, मुझसे पत्रकारों ने पूछा कि कर्नाटक का चुनाव बजरंग बली पर चला गया है तो मैंने कहा कि बजरंगी बली तो अपने मंदिर में ही थे, ये कांग्रेस पार्टी बजरंग बली को चुनाव के मैदान में ले आई है। कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की नीति है जिसके कारण इन्होंने सालों तक प्रभु श्रीराम को ताले के अंदर बंद करके रखा और अब बजरंग बली का अपमान करने पर तुले हैं।