newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘तमिल की तुलना में कम बुद्धिमान होते हैं बिहारी- DMK नेता, लगाया नौकरी छीनने का आरोप

DMK leader: नेता केएन नेहरू ने कथित तौर पर कहा कि तमिलों की तुलना में बिहारी कम बुद्धिमान होते हैं, और केएन नेहरू ने उन पर तमिलों से नौकरी छीनने का भी आरोप लगाया।

नई दिल्ली। बीते दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा निशिकांत दुबो को ‘बिहार गुंडा’ कहे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब कुछ ऐसा ही बयान तमिलनाडु सरकार में मंत्री और डीएमके नेता दे बैठे हैं। दरअसल, तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और द्रमुक नेता केएन नेहरू ने बिहारियों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। केएन नेहरू ने का ये मानना है कि ”तमिल की तुलना में बिहारी कम बुद्धिमान होते हैं और नौकरी छीन लेते हैं।”

DMK
नेता केएन नेहरू ने कथित तौर पर कहा कि तमिलों की तुलना में बिहारी कम बुद्धिमान होते हैं, और केएन नेहरू ने उन पर तमिलों से नौकरी छीनने का भी आरोप लगाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, 25 जुलाई को तिरुचिरापल्ली में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) कार्यालय द्वारा आयोजित एक एम्प्लॉयमेंट कैंप में केएन नेहरू ने ये टिप्पणी की। ये कैंप सप्ताह 23 जुलाई को शुरू हुआ था, जिसमें केएन नेहरू ने 25 जुलाई को हिस्सा लिया।

nishikantdubeymahuamoitra

मोइत्रा ने निशिकांत दुबे को ‘बिहार गुंडा’ कहा था

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का आइटी की बैठक के दौरान तीन बार ‘बिहारी गुंडा’ कहा था। महुआ के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के झारखंड गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने इसे लेकर टीएमसी को घेरना शुरू कर दिया। निशिकांत महुआ के इस बयान को बिहारी अस्मिता के खिलाफ बता रहे हैं और इस तरह की भाषा से ना केवल बिहारियों का अपमान, बल्कि इसे पूरे हिंदी प्रदेश का अपमान बता रहे हैं। वहीं हिंदुस्तांनी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी महुआ के बयान की आलोचना करते हुए जमकर निशाना साधा।