newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: विजय पर्व के लिए पहले ही मैसेज रिकॉर्ड कर गए थे CDS रावत, संदेश सुनकर हो जाएंगी आंखें नम

CDS Bipin Rawat News: वीडियो संदेश में सीडीएस बिपिन रावत सबसे पहले स्वर्णिम विजय दिवस पर देश के सभी सैन्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते है। आगे बिपिन रावत कहते है कि 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगाठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे है। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

नई दिल्ली। हाल ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) समेत 13 सैन्य कर्मियों की हेलीकाप्टर क्रैश में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद देशभर में गम का माहौल छा गया। बिपिन रावत के निधन से देश के सैन्यबल को अपूरनीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो सकती है। वहीं देशभर में आज विजय पर्व मनाया जा रहा है। खास बात ये है कि राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम में सीडीएस बिपिन रावत को शामिल होना था। इसके लिए खास तैयारियां भी की गई थीं। इसी बीच विजय पर्व को लेकर सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत ने एक खास संदेश रिकॉर्ड किया था। इंडिया गेट पर इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में इस वीडियो संदेश को दिखा गया। अहम बात ये है कि सीडीएस बिपिन रावत के इस वीडियो संदेश को देखकर समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।

CDS Bipin Rawat

CDS बिपिन रावत ने आखिरी संदेश में क्या कहा?

वीडियो संदेश में सीडीएस बिपिन रावत सबसे पहले स्वर्णिम विजय दिवस पर देश के सभी सैन्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते है। आगे बिपिन रावत कहते है कि 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगाठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे है। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने बताया कि, 12 से 14 दिसंबर तक इंडिया पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

यहां देखिए वीडियो-

बता दें कि शुक्रवार को बेटियों ने अपने पिता सीडीएस बिपिन रावत और मां मधुलिका रावत को मुखाग्नि दी। 17 तोपों की सलामी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पूरे ही सैन्य सम्मान के साथ देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया गया।