newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व पीएम को शाम 8 बजकर 45 मिनट पर AIIMS में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व पीएम को शाम 8 बजकर 45 मिनट पर AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें AIIMS के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं।

aiims

बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को छाती में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया। मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने चेस्ट कंजेशन की भी शिकायत की है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। फिलहाल उन्हें AIIMS के न्यूरोकार्डिएक डिपार्टमेंट में उन्हें भर्ती कराया गया है।

AIIMS ने उनकी देखभाल के लिए डॉक्टरों का एक समूह भी गठित किया है, जिसमें मेडीसिन, कार्डियक, पल्मोनरी और दूसरे डॉक्टर शामिल हैं। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को पहले भी कार्डियक परेशानी की वजह से AIIMS में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनके हार्ट की AIIMS के डॉक्टरों ने “रीडू सर्जरी” की थी।

manmohan singh

मनमोहन सिंह के AIIMS में भर्ती होने की खबर मिलते ही ट्वीटर पर विपक्षी दलों समेत कई नेता उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है।


मालूम हो कि डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे, जिनका कार्यकाल 2004 से 2014 तक रहा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और वह रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर भी रह चुके हैं।