newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रवासी मजदूरों से किराया वसूलने पर राहुल ने उठाए सवाल, तो भाजपा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

संबित पात्रा ने लिखा कि राज्य सरकारें टिकटों का पैसा दे सकती हैं, मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसा कर भी रही है। आप कांग्रेस शासित प्रदेशों की सरकारों से ऐसा ही करने को कहें।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच फसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में किराया वसूलने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में पूरी पार्टी मोदी सरकार को घेरने में जुटी है। अब इस मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

PM Modi

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए लिखा है कि मजदूरों की टिकट का खर्च केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उठा रही हैं। संबित पात्रा ने लिखा, ‘राहुल गांधी जी, मैंने यहां आपके लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स दी हैं, जिसमें साफ लिखा है कि स्टेशन पर कोई टिकट नहीं बिकेगा। रेलवे 85 फीसदी सब्सिडी दे रहा है, राज्य सरकारों को 15 फीसदी सब्सिडी देनी है।’

संबित पात्रा ने लिखा कि राज्य सरकारें टिकटों का पैसा दे सकती हैं, मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसा कर भी रही है। आप कांग्रेस शासित प्रदेशों की सरकारों से ऐसा ही करने को कहें।

इसी के साथ संबित ने एक टिकट साझा करते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि ये क्या है? संबित ने लिखा कि हर श्रमिक एक्सप्रेस में 1200 टिकट बन रहे हैं, जो रेलवे के द्वारा राज्य सरकार को दिए जा रहे हैं, इन्हें राज्य को क्लियर करके श्रमिकों को देना होगा।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘एक तरफ रेलवे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों से टिकट का भाड़ा वसूल रही है, वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्रालय पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रुपए का चंदा दे रहा है। जरा ये गुत्थी सुलझाइए!’ राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में भारतीय रेलवे की तरफ से पीएम केयर्स फंड में 151 करोड़ रुपए चंदा देने की खबर का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।