newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चन्नी चुने गए पंजाब के CM तो MP BJP ने मारा नहले पे दहला, कर डाला मध्य प्रदेश कांग्रेस का छीछालेदर

Tit for tat: जब भूपेंद्र पटेल को सीएम पद दिया गया था तो उस वक्त कांग्रेस मध्य प्रदेश ने गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल के फॉलोअर्स की संख्या का हवाला देते हुए सुझाव दिया था कि उनके पास केवल 14,000 लोगों का समर्थन है। साथ ही कांग्रेस मध्य ने भाजपा पर को लेकर किए गए ट्वीट में आगे लिखा था।

नई दिल्ली। बीते कुछ समय पर गुजरात में विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने भूपेंद्र पटेल को सीएम पद दिया था। गुजरात के नए सीएम के रूप में चुने गए भूपेंद्र पटेल के फॉलोअर्स के आधार पर कांग्रेस ने पार्टी पर हमला बोला था तो वहीं अब जब पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के नए मुख्यमंत्री चुना गया है तो भाजपा ने भी ट्विटर पर जवाब देकर बीजेपी ने अपना बदला पूरा कर लिया।


पंजाब के नए सीएम की नियुक्ति पर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित चरणजीत सिंह चन्नी को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर केवल 2,290 फॉलो करते हैं, उन्होंने इसे सोनिया गांधी द्वारा पंजाब के लोगों के मुंह पर एक तमाचा बता है।


इससे पहले, जब भूपेंद्र पटेल को सीएम पद दिया गया था तो उस वक्त कांग्रेस मध्य प्रदेश ने गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल के फॉलोअर्स की संख्या का हवाला देते हुए सुझाव दिया था कि उनके पास केवल 14,000 लोगों का समर्थन है। साथ ही कांग्रेस मध्य ने भाजपा पर को लेकर किए गए ट्वीट में आगे लिखा था, गुजरात के लोगों के चेहरे पर यह नरेंद्र मोदी द्वारा एक तमाचा है।

बता दें, शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया। कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया जाएगा। इसी के साथ सोमवार को पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। राहुल गांधी की मौजूदगी में चरणजीत चन्नी सीएम पद की शपथ लेंगे साथ ही 2 डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे।

channi

दो डिप्टी सीएम बनाएगी कांग्रेस

पंजाब में कांग्रेस पार्टी दो उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। जिनमें ब्रह्म महिंद्रा और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे आ रहा है। बता दें कि ब्रह्म महिंद्रा को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को कैप्टन को साथ लाने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सादा होगा शपथ ग्रहण समारोह

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को राजभवन में शपथ लेंगे। इस दौरान सिर्फ 40 लोगों को ही इजाजत दी जाएगी। ये शपथ समारोह काफी सादा होने वाला है। मीडिया को एंट्री की इजाजत नहीं मिलेगी। बता दें कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सादा शपथ ग्रहण समारोह किया जा रहा है।