newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: केजरीवाल का ट्वीट, कहा- गुजरात चुनाव में अमित शाह को CM चेहरा बनाएगी BJP?

Gujarat: केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा,  “आप” गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज़ है?”

नई दिल्ली। गुजरात में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम दलों के नेता तैयारी में लग गए है। वहीं आम आदमी पार्टी अब दिल्ली, पंजाब के बाद गुजरात में अपनी सियासी पकड़ बनाने में जुट गई है। इसी के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक लगातार गुजरात का दौरा कर रहे है और जनता से बड़े-बड़े वादे कर रही है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ट्विटर के जरिए एक नया शिगूफा छोड़ दिया है। जिसकी बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। दरअसल, केजरीवाल ने दावा किया है कि अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में भूपेंद्र पटेल की जगह किसी और कोई सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है और वो कोई नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह का नाम है।

arvind kejriwal

केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा,  “आप” गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज़ है?”

हाल ही में आम आदमी पार्टी ने अगामी चुनाव के लिए पहली सूची जारी की थी। इसी के साथ ही केजरीवाल ने संकेत दिए कि वह राज्य में सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा केजरीवाल ने एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया था। साथ ही उन्होंने राज्य की जनता से बड़े-बड़े वादे भी किए। जिसमें 10 लाख नौकरियां और 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा शामिल है।