नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की दरियादिली देखी जा सकती है। दरअसल शनिवार को सिंधिया भोपाल पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले के दौरान एक पुलिसकर्मी वाहन से गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद उसका प्राथमिक उपचार प्रदान किया। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
#WATCH Madhya Pradesh: BJP leader Jyotiraditya Scindia provides first aid to one Police personnel who fell down from one of the vehicles in his convoy and got injured, in Bhopal today. pic.twitter.com/dYljINdVIz
— ANI (@ANI) March 20, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंधिया भोपाल में अपने काफिले की एक कार से गिरकर घायल हुए एक पुलिस जवान को स्वयं ही फर्स्ट एड दे रहे है। इस दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बनाते हुए भी नजर आए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस दरियादिली को लेकर ट्विटर पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ में कसीदे पढ़े।
Well done my friend ? pic.twitter.com/sHMon0wg6P
— •$~R€¶ub|i¢~$• (@Justice94141276) March 20, 2021