newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Subhash Singh Death: BJP विधायक और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, दिल्ली के AIIMS थे भर्ती

Subhash Singh Death: बताया जा रहा है सुभाष सिंह (BJP MLA Subhash Singh) दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली। बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और गोपालगंज सदर से लगातार चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है सुभाष सिंह (BJP MLA Subhash Singh) दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुभाष सिंह गोपालगंज सदर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे हैं।

BJP MLA Subhash Singh.

विधायक के परिजनों की मानें तो सुभाष सिंह को किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद गोपालगंज लाया गया था। वहीं, जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सुभाष सिंह का राजनीतिक सफर की शुरूआत 1990 से हुई थी। उस वक्त सुभाष सिंह गोपालगंज के लिए यूनियन के अध्यक्ष हुआ करते थे। इसके बाद उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में काम करना शुरू किया। सुभाष सिंह की लोकप्रियता का ही कमाल था कि उन्हें भाजपा ने गोपालगंज सदर विधानसभा से विधायक का टिकट दिया। सुभाष सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए। लगातार चार बार विधायक रहने पर एनडीए की सरकार में सुभाष सिंह को सहकारिता मंत्री बनाया गया था।

BJP MLA Subhash Singh..

विशेष विमान से पटना आएगा पार्थिव शरीर

गोपालगंज बीजेपी के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, सुभाष सिंह का मंगलवार की सुबह 4:00 बजे एम्स दिल्ली में निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पटना लाया जाएगा। इसके बाद गोपालगंज के हाजीपुर पैतृक गांव में उनका दाह-संस्कार होगा। सदर विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद अब उनके पीछे भरा पूरा परिवार है। हालांकि सुभाष सिंह के परिवार में उनके सिवाय कोई भी व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में नहीं है।