newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह ने ताजमहल को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- योगीराज में जल्द ही..

Uttar Pradesh: भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने ताजमहल को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल सुरेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगीराज में जल्द ही ताजमहल राममहल में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ताजमहल पहले शिव मंदिर था।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) ने ताजमहल (Taj Mahal) को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके बाद अब राजनीति तेज हो सकती है। दरअसल भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही ताजमहल का नाम बदलकर  राममहल हो जाएगा।  मीडिया से बात करते हुए सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि योगीराज में जल्द ही ताजमहल राममहल में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ताजमहल पहले शिव मंदिर था।

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान चाहेगा तो बहुत जल्द सुनेंगे कि ताजमहल भी राममहल हो गया। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवाजी के वंशज के रूप में यूपी में योगी जी आ गये हैं। गोरखनाथ जी ने शिवाजी के रूप में योगी जी को पैदा किया है। उन्होंने कहा ताजमहल पहले शिव मंदिर था ताजमहल को राजमहल बनाया जाएगा। और उसका नाम बिल्कुल बदलेगा।  आगे जब पत्रकार सवाल करते हुए कि क्या मोदी राज में नाम बदलेगा। तो वह कहते है कि मोदी जी तो हमारे महान व्यक्तित्व और संरक्षक है। योगी के चलते बदलेगा नाम।