newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nishikant Dubey Slams Mamta Banerjee: महुआ मोइत्रा का सपोर्ट करने पर CM ममता की निशिकांत दुबे ने लगाई क्लास, कहा- इन्हें दाऊद जैसे लोग पसंद

Nishikant Dubey Slams Mamta Banerjee: निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर वार करते हुए कहा, ”उन्होंने सिर्फ एक दर्शन हीरानंदानी को लॉगिन क्रेडेंशियल दिया। बेंगलुरु से भी उसी दिन एक समय में खोला जा रहा है जब महुआ मोइत्रा यहां मौजूद है। कोलकाता, दिल्ली सैन फ्रांसिस्को से लॉग इन किया जा रहा है। ये एक बहुत बड़ी साजिश है.. दर्शन हीरानंदानी, अड़ानी ये सब छोटी चीजें है।

नई दिल्ली। BJP MP Nishikant Dubey Slams CM Mamta Banerjee: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार प्रहार किया है। भाजपा सांसद ने कैश फॉर क्वेरी केस में महुआ मोइत्रा का सपोर्ट पर सीएम ममता की क्लास लगाई है। निशिकांत दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ममता बनर्जी को भ्रष्टचारी, देशद्रोही और दाऊद इब्राहिम जैसे लोग पसंद है। दरअसल बीते दिन कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कैश फॉर क्वेरी केस में पहली बार प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा से महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इस फायदा उन्हें (महुआ मोइत्रा) को अगले साल चुनाव में मिलेगा।

nishikant dubey and mahua moitra

ममता बनर्जी के इस बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा, दाऊद इब्राहिम भी अगर यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। तो मुझे लगाता है कि 99 प्रतिशत चांस ये है कि वो चुनाव जीत जाएगा। इसका मतलब ये है कि दाऊद इब्राहिम देशद्रोही नहीं है अगर ममता बनर्जी की यह थ्योरी सही है। ज्ञात हो कि टीएमसी सांसद मोइत्रा पर हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप हैं। इसके बाद से टीएमसी सांसद लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है।

आगे निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर वार करते हुए कहा, ”उन्होंने सिर्फ एक दर्शन हीरानंदानी को लॉगिन क्रेडेंशियल दिया। बेंगलुरु से भी उसी दिन एक समय में खोला जा रहा है जब महुआ मोइत्रा यहां मौजूद है। कोलकाता, दिल्ली सैन फ्रांसिस्को से लॉग इन किया जा रहा है। ये एक बहुत बड़ी साजिश है.. दर्शन हीरानंदानी, अड़ानी ये सब छोटी चीजें है। बैटिंग एप, चाइनीज कनेक्शन, देशद्रोहियों का कनेक्शन। जिस तरह से बड़े-बड़े अखबार Guardian उनका इंटरव्यू ले रहे है और ये कह रही है कि बहुत अच्छा काम कर रही है। काली माता सिगरेट और शराब पीती है काली माता की वो पूजा करते हुए नजर आती है तो वो उनका अपना अलग लाइफस्टाइल है। अगर ममता बनर्जी को इसी तरह के सांसद पसंद है तो उन्हें उनका सांसद मुबारक हो।”

भाजपा सांसद दुबे ने INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ”कांग्रेस और इंडी गठबंधन का इतिहास रहा है 2005 में जब पैसे लेकर सवाल पूछने के चक्कर में जिस कांग्रेस पार्टी ने राजा रामपाल को लोकसभा से बर्खास्त किया। उसी राजा रामपाल को 2009 में कांग्रेस ने टिकट दिया और उन्हें सांसद बनाया। ये इंडी गठबंधन का इतिहास रहा है उन्हें भ्रष्टचारी, देशद्रोही और दाऊद इब्राहिम जैसे लोग पसंद है।”

यहां देखिए महुआ मोइत्रा के समर्थन में CM ममता बनर्जी ने कहा-