नई दिल्ली। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र में कई लोकलुभावने वादे किे गए हैं। इसे बनाने में तीन माह का समय लगा है। इसे बनाने की कवायद अगस्त माह में शुरू की गई थी, जो कि अक्टूबर में जाकर संपन्न हुई। इस बनाने वाली समिति में 35 सदस्य शामिल थे। वहीं, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष संयोजक विजय बघेल बोल ने कहा कि घोषणा पत्र बनाते समय समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है।
#WATCH | Raipur | Union Home Minister Amit Shah releases BJP’s manifesto for Chhattisgarh for the upcoming Assembly election in the state. pic.twitter.com/QgYc3t9hhC
— ANI (@ANI) November 3, 2023
इस घोषणापत्र में प्रदेश के विकास का खाका प्रस्तुत किया गया। जिसे आगामी दिनों में हमारी सरकार बनने पर धरातल पर उतारा जाएगा। संकल्प पत्र को बनाने से पहले 2 लाख से भी अधिक लोगों ने अपने सुझाव संप्रेषित किए थे, जिन्हें इस संकल्प पत्र में जगह दी गई है।
#WATCH | On releasing election manifesto for Chhattisgarh elections in Raipur, Union Home Minister Amit Shah says, “I assure the people here that we will make Chhattisgarh a fully developed state in the coming five years.” pic.twitter.com/CbRNHEfVRF
— ANI (@ANI) November 3, 2023
शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इस संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इस खास मौके पर क्या बोले शाह? आइए, आगे विस्तार जानते हैं।
#WATCH | Raipur: Union Home Minister Amit Shah says, “…We need to agree that there’s no one better at false advertising than Bhupesh Baghel. He has the accomplishment of making fake CDs, fake pendrives, and implanting fake news in the newspaper. By making an environment, he… pic.twitter.com/fLj6g1KzJK
— ANI (@ANI) November 3, 2023
क्या बोले अमित शाह
बता दें कि इस खास मौके पर अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र संकल्प पत्र होता है। हमने इस राज्य की स्थापना की थी। इसे मुख्यधारा से जो़ड़ा था। आज से 15 साल पहले इस राज्य का गठन किया था। हमारा मकसद था कि इस राज्य को मुख्य धारा में जोड़ा जाए और अब हम इस दिशा में प्रतिबद्ध हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने राज्य से नक्सलबाद को समाप्त कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे दोबारा वापस ला दिया है। कांग्रेस ने इस राज्य को बीमारू बना दिया है। आइए, आगे जानते हैं कि घोषणापत्र में क्या कुछ कहा गया है ?
#WATCH | Raipur: Union Home Minister Amit Shah says, “We are presenting the manifesto of Chhattisgarh today… Our manifesto is not just a manifesto it is a resolution letter for us.” pic.twitter.com/g6SKrOTL6j
— ANI (@ANI) November 3, 2023
घोषणापत्र में किए गए ये बड़े ऐलान
हर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा
18 लाख पीएम आवास योजना का घर
तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा में खरीदी
अतिरिक्त संग्रह करने वाले 4500 रुपए बोनस
आयुष्मान भारत योजना इसके साथ 10 लाख रुपए तक हेल्थ स्कीम दिया जाएगा
500 नए जन औषधि केंद्र खोलेंगे,सस्ते दवाई मिलेगी
पीएससी में घोटाला नहीं होगा और जिन्होंने घोटाला किया वो अब न सोएं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
दिल्ली की एनसीआर की दर्ज पर एचसीआर बनाया जाएगा. रायपुर दुर्ग भिलाई को मिलाकर बनाए जाएगा
गैस कनेक्शन दिया 500 रुपए में दिया जाएगा
कॉलेज स्टूडेंट को बस की सुविधा दी जाएगी
एम्स के दर्ज हर संभाग सिम्स बनाया जाएगा
छत्तीसगढ़ के 5 शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा
अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलला के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा छत्तीसगढ़ का संकल्प पत्र लॉन्च करते हुए।
#BJP_Aawat_He https://t.co/vFrh7Dbkom— BJP (@BJP4India) November 3, 2023