newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा ने जारी की BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, गौरव, बग्गा और नेहा जोशी को मिले अहम पद

BJP BJYM List: भाजपा की युवा मोर्चा में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अन्य नेताओं व विधायकों को भी युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर बुधवार को भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा में कई पदाधिकारियों को नियुक्ति की है। इस नियुक्ति में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को अहम पद देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं बग्गा के अलावा गौरव गौतम, नेहा जोशी जैसे युवा नेताओं को भी अहम पदों की जिम्मेदारी मिली है। जिन पदों की सूची जारी हुई है उनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री सहित कई पद शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह सूची संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है। बता दें कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने की। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

भाजपा की युवा मोर्चा में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अन्य नेताओं व विधायकों को भी युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

BJPYM

नई टीम में सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह रोहित चहल और वैभव सिंह को भी राष्ट्रीय महामंत्री पद मिला है। पश्चिम बंगाल के विधायक अनूप कुमार साहा, महाराष्ट्र के मधुकेश्वर देसाई, बिहार के मनीष सिंह, ओडिशा के अर्पिता अपराजिता बड़जेना, महाराष्ट्र के विधायक राम सतपुते, उत्तर प्रदेश के डॉ. अभिनव प्रकाश और उत्तराखंड की नेहा जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह दिल्ली के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, केरल के श्याम राज, तेलंगाना के शहजादी सैय्यद, छत्तीसगढ़ के रवि भगत, हरियाणा के गौरव गौतम, असम के अरुण ज्योति हजारिका और मणिपुर के निन्गथोंजम को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। साईं प्रसाद को कोषाध्यक्ष, विनीत त्यागी को कार्यालय प्रभारी और अमनदीप सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कपिल परमार को सोशल मीडिया प्रभारी और वरुण झावेरी को पॉलिसी एंड रिसर्च की जिम्मेदारी मिली है।